महिला और बाल विकास विभाग सुकमा भर्ती 2025 | WCD Sukma Vacancy 2025
महिला और बाल विकास विभाग सुकमा भर्ती 2025 के बारे में अगर बात करें तो अगर आप छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से हैं या समाजसेवा के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं,तो आपके लिए एक शानदार मौका आया है। महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सुकमा ने “सखी वन स्टॉप सेंटर” के लिए कई पदों पर भर्ती निकाली है। यह वही केंद्र है जहाँ महिलाओं को सहायता, कानूनी परामर्श और सुरक्षा से जुड़ी सुविधाएँ एक ही जगह पर दी जाती हैं।
अगर आप योग्यता रखते है, तो जरूर इस पद के लिए आवेदन करे। यह भर्ती न सिर्फ आपके अनुभव को बढ़ाएगी, बल्कि समाज सेवा भी कर पाएंगे।
महिला और बाल विकास विभाग सुकमा भर्ती 2025 से सम्बंधित कुछ संक्षिप्त में जानकारियां इस पर प्रकार हैं -
संस्था या विभाग का नाम | महिला एवं बाल विकास विभाग |
पद का नाम | विभिन्न |
कुल पद संख्या | 05 |
अधिसूचना ( Notification ) जारी दिनांक | 16/09/2025 |
नौकरी प्रकार | संविदा |
आवेदन का मोड | ऑफलाइन |
विभागीय वेबसाइट | https://sukma.gov.in/ |
अंतिम तिथि | 15 अक्टूबर 2025 तक |
महिला और बाल विकास विभाग सुकमा भर्ती 2025 में होने वाली सभी पद संविदा (Contract Basis) पर हैं, यानी यह एक सीमित अवधि की नौकरी होगी,लेकिन अनुभव और सामाजिक योगदान के लिए बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है। तो अगर आप अपने करियर की शुरुआत किसी अच्छे प्लेटफॉर्म से करना चाहते हैं।
इस भर्ती में हम इस भर्ती से सम्बंधित सभी जरुरी जानकारियां विस्तार से देखते है -
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
आवेदन की प्रारंभिक तिथि :- 17 सितंबर 2025 से आवेदन शुरू हो चुके हैं।अगर आप आवेदन करना चाहते है तो अभी से आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि :- इस पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि दिनांक 15 अक्टूबर 2025 तक रखा गया हैं।
इंटरव्यू की तिथि: इन पदों के लिए इंटरव्यू लिया जायेगा जिसकी सुचना सुकमा जिले की वेबसाइट पर दिया जायेगा,इसलिए समय समय पर चेक करते रहिएगा,मैंने विभागीय वेबसाइट का लिंक निचे दे दिया है।
जरुरी सावधानी ( Note) :- ध्यान रखें कि तारीखें बदल सकती हैं, इसलिए आधिकारिक नोटिस जरूर चेक करें।
आवेदन कैसे करें (How to Apply)
महिला और बाल विकास विभाग सुकमा भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने का तरीका बहुत आसान है,आप रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट के जरिये अपना आवेदन भेज सकते है।
कार्यालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी,महिला एवं बाल विकास विभाग (सखी वन स्टॉप सेंटर), जिला-सुकमा (छ.ग.)
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility / Qualification)
महिला और बाल विकास विभाग सुकमा भर्ती 2025 के लिए अलग अलग पदों के लिए अलग अलग योग्यता होनी चाहिए ,जो कुछ इस प्रकार की है :-
मनोसामाजिक परामर्शदाता:-
इस पद के लिए मनोविज्ञान, मनोरोग विज्ञान या न्यूरोसाइंस में प्रोफेशनल डिग्री/डिप्लोमा होनी चाहिए।साथ ही स्वास्थ्य क्षेत्र में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है।
पैरा लीगल कार्मिक / वकील:-
अभ्यर्थी को इस पद के लिए लॉ (Law) में डिग्री या लीगल ट्रेनिंग पूरी की होनी चाहिए ।साथ ही महिला संबंधित सरकारी/NGO परियोजना में 3 साल का अनुभव आवश्यक है।जो वकील किसी कोर्ट में 2 साल से मुकदमे संभाल रहे हैं, वे भी पात्र होंगे।
सुरक्षा गार्ड / नाइट गार्ड:-
गार्ड के पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं पास किया हुआ होना चाहिए,और सरकारी या निजी संस्था में 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। सेवानिवृत्त सैनिक / अर्धसैनिक बल के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
नोट :- आप शैक्षणिक योग्यता के लिए एक बार नोटिफिकेशन को अच्छे से पड़ लीजियेगा।
आयु सीमा (Age Limit)
न्यूनतम आयु:- इसमें न्यूनतम उम्र 21 वर्ष है।
अधिकतम आयु:- अधिकतम उम्र 35 वर्ष तक रखा गया है।
सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम सीमा 45 वर्ष तक दी जा सकती है।और इसके साथ ही उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 के के हिसाब से की जाएगी।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
उम्मीदवारों का चयन मेरिट सूची और वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। कुल 100 अंकों की मेरिट बनाई जाएगी
शैक्षणिक योग्यता – इसका 60 अंक लिया जायेगा।
अनुभव – अनुभव के 10 अंक (हर अतिरिक्त वर्ष पर 2 अंक) जोड़े जायेगे।
बोनस अंक (वन स्टॉप सेंटर/महिला हेल्पलाइन अनुभव) – अगर ये अनुभव होगा 10 अंक दिए जायेगा।
वॉक-इन इंटरव्यू – इंटरव्यू के 20 अंक जोड़े जायेगे।
लास्ट में चयनित उम्मीदवार का दस्तावेज सत्यापन होगा।
वेतन (Salary / Pay Scale)
मनोसामाजिक परामर्शदाता – वेतन ₹25,780/- मिलेगा।
पैरा लीगल कार्मिक / वकील – इसमें ₹18,420/- मिलेगा।
सुरक्षा गार्ड / नाइट गार्ड – इस पद के लिए ₹11,360/- वेतन मिलेगा।
यह राशि फिक्स वेतन होगी। अलग से कोई भत्ता या वेतन नहीं देंगे।
महत्वपूर्ण शर्तें (Important Instructions)
सभी भर्तियों की अपनी कुछ नियम और शर्त होती है,इस भर्ती के लिए भी कुछ नियम है , जिन्हे मानना जरुरी है जो कुछ इस प्रकार है -
- आवेदन पत्र में सभी दस्तावेज़ self-attested होने चाहिए।
- अधूरे या देर से पहुंचे आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
- प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन करना आवश्यक है।
- केवल योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
- चयन के बाद 1 माह के भीतर फिटनेस प्रमाण पत्र और पुलिस सत्यापन आवश्यक है।
- यह नियुक्ति अस्थायी होगी, जिसे बिना कारण बताए भी समाप्त किया जा सकता है।
भर्ती से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण लिंक
विभागीय विज्ञापन डाउनलोड लिंक | |
आवेदन फॉर्म डाउनलोड लिंक | |
विभागीय वेबसाइट | |
हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े |
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
Q1. महिला और बाल विकास विभाग सुकमा भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करना है?
इन पदों के लिए आप ऑफलाइन तरीके से आवेदन कर सकते है।
Q2. इन भर्तियां में कौन अप्लाई कर सकता है?
सभी योग्यताधारी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते है।
Q3. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 15/10/2025 है।
Q4. चयन प्रक्रिया क्या होगी?
इस पद के लिए चयन मेरिट, इंटरव्यू या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा।
Q6. इसमें सैलरी कितनी मिलेगी?
अलग अलग पदों के लिए अलग अलग सैलरी है जैसे -
मनोसामाजिक परामर्शदाता – ₹25,780/-
पैरा लीगल कार्मिक / वकील – ₹18,420/-
सुरक्षा गार्ड / नाइट गार्ड – ₹11,360/
निष्कर्ष (Conclusion)
कुल मिलकर देखा जाये तो अगर आप समाजसेवा, कानून या सुरक्षा क्षेत्र में काम करने की इच्छा रखते हैं,तो महिला और बाल विकास विभाग सुकमा भर्ती 2025 आपके लिए शानदार अवसर है। इसमें वेतन भले ही फिक्स हो, लेकिन काम का उद्देश्य महिलाओं की मदद और सशक्तिकरण से जुड़ा है।
हाल ही की अन्य भर्तियां हो आपको देखनी चाहिए
Kabirdham Sakhi One Stop Centre Jobs
NIT रायपुर भर्ती 2025 | NIT Raipur Recruitment 2025
बीटीसी कॉलेज गेस्ट साइंटिस्ट भर्ती 2025 | BTC College Guest Scientist Recruitment 2025
हैण्डपंप तकनीशियन भर्ती 2025 | Handpump Technician Recruitment 2025
रेलवे पैरामेडिकल भर्ती 2025 – 434 पदों पर आवेदन शुरू।
BSF Constable GD 2025 Recruitment: जानें योग्यता, तारीखें और आवेदन प्रक्रिया
0 टिप्पणियाँ