NIT रायपुर भर्ती 2025 | NIT Raipur Recruitment 2025

 NIT रायपुर भर्ती 2025 | NIT Raipur Recruitment 2025

NIT रायपुर ने 2025 में एक बढ़िया मौका निकाला है खास कर उन लोगों के लिए जो रिसर्च और टेक्नोलॉजी में इंट्रेस्ट रखते हैं। इसमें रिसर्च एसोसिएट, JRF, प्रोजेक्ट एसोसिएट, फील्ड वर्कर और इंटर्नशिप जैसे कई पोस्ट शामिल हैं। अगर आप कंप्यूटर साइंस या IT में पढ़ाई कर रहे हैं या अनुभव रखते हैं तो ये आपके लिए सही मौका हो सकता है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर 2025 है, तो ज़्यादा समय न गंवाएं।

NIT रायपुर भर्ती 2025 | NIT Raipur Recruitment 2025

इस भर्ती में चुनिंदा उम्मीदवारों को अच्छे मानदेय के साथ काम करने का मौका मिलेगा। ऐसे में अगर आप इसमें शामिल होना चाहते हैं तो तैयार हो जाएँ।

NIT रायपुर भर्ती 2025 से सम्बंधित कुछ संक्षिप्त में जानकारियां इस पर प्रकार हैं -

संस्था या विभाग का नाम

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) रायपुर

पद का नाम

विभिन्न 

कुल पद संख्या

10 पद 

अधिसूचना ( Notification ) जारी दिनांक

19/09/2025

नौकरी प्रकार

(अस्थायी) कॉन्ट्रैक्ट बेसिस

आवेदन का मोड

ऑनलाइन गूगल फॉर्म 

विभागीय वेबसाइट

 www.nitrr.ac.in

अंतिम तिथि

04 अक्टूबर 2025

NIT रायपुर भर्ती 2025 में लिखित परीक्षा नहीं होगी, यानी सीधे इंटरव्यू पर ही चयन होगा। जो उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट होंगे, उन्हें 08 अक्टूबर 2025 को बुलाया जाएगा। तो जो लोग apply कर रहे हैं, उन्हें तैयारी उसी हिसाब से रखनी चाहिए।

इस लेख में हम इस भर्ती से सम्बंधित सभी जरुरी जानकारियां विस्तार से देखते है -

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

आवेदन की प्रारंभिक तिथि :- भर्ती के लिए आवेदन 19 सितंबर 2025 से शुरू हुए थे, जिस दिन विज्ञापन जारी किया गया था।।अगर आप आवेदन करना चाहते है तो अभी से आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि :- इस पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि दिनांक 04 अक्टूबर 2025 तक रखा गया हैं।

इंटरव्यू की तिथि: इस पद के लिए इंटरव्यू  08 अक्टूबर 2025 को सुबह 11:00 बजे से शुरू हो जाएगा तो इस तारीख का ध्यान रखे,कृपया समय पर पहुंच जाएं।

जरुरी सावधानी ( Note) :- ध्यान रखें कि तारीखें बदल सकती हैं, इसलिए आधिकारिक नोटिस जरूर चेक करें।

आवेदन कैसे करें (How to Apply)

आवेदन करना बहुत आसान है,आपको कोई दिक्कत नहीं होगी मैं स्टेप बाई स्टेप बता देता हु आपको यही स्टेप आप फॉलो कर लेना -

  •  सबसे पहले नीचे दिए लिंक वाला गूगल फॉर्म खोलें और अपने सभी जरूरी शैक्षणिक और प्रोफेशनल डिटेल्स भरें।
  • फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंट निकाल लें।
  • जब आप इंटरव्यू के लिए जाएँ, तो इस प्रिंट के साथ अपने कुछ जरूरी दस्तावेज़ भी साथ ले जाएँ — जैसे जन्मतिथि प्रमाण पत्र, डिग्री या प्रोविजनल सर्टिफिकेट, मार्कशीट, GATE/NET स्कोरकार्ड (अगर लागू हो), जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो), NOC और अन्य जरूरी दस्तावेज़ आदि। 

नोट :- और हाँ, दस्तावेज़ की ओरिजिनल कॉपी भी साथ लाना ज़रूरी है ताकि वे वेरीफाई कर सकें।

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility / Qualification)

इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता है-

  • रिसर्च एसोसिएट-I में Ph.D. या M.E./M.Tech. के बाद 3 साल का रिसर्च का अनुभव होना चाहिए और एक पेपर प्रकाशित होना जरूरी है, साथ में GATE/NET पास वालों को प्राथमिकता मिलेगी।
  • JRF के लिए M.E./M.Tech./MCA या B.E./B.Tech./M.Sc. होना चाहिए, 60% मार्क्स या CGPA 6.5 के साथ।
  • प्रोजेक्ट एसोसिएट-I में भी इसी तरह की डिग्री और अच्छे मार्क्स चाहिए। फील्ड वर्कर के लिए डिप्लोमा या ITI सर्टिफिकेट और 3 साल का अनुभव जरूरी है।
  • इंटर्नशिप में कॉलेज के स्टूडेंट्स apply कर सकते हैं जिनके मार्क्स 60% से ऊपर हों, लेकिन जो अंतिम सेमेस्टर में हैं या गर्मियों 2026 में पास होंगे, वे नहीं कर सकते।

नोट :- आप शैक्षणिक योग्यता के लिए एक बार नोटिफिकेशन को अच्छे से पड़ लीजियेगा।

आयु सीमा (Age Limit)

नोटिफिकेशन में आयु सीमा स्पष्ट रूप से अलग-अलग पदों के अनुसार दी जाएगी। सामान्यत: सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को छूट दी जाती है।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

चयन की प्रक्रिया इन स्टेप में पूरा होगा -

  • जो अभ्यर्थी आवेदन किये रहेंगे,सबसे पहले उनके आवेदन की जांच होगी।
  • जिनका आवेदन सही होगा उन योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू (साक्षात्कार) के लिए बुलाया जाएगा।
  • ये लास्ट स्टेप  होगा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर चयन होगा।

वेतन (Salary / Pay Scale)

इस भर्ती में हर पद के लिए अलग-अलग मासिक वेतन दी जाएगी,जो कुछ इस प्रकार से रखेगी,चलिए मैं आपको बता देता हु- 

  • रिसर्च एसोसिएट-I (RA-I) को सबसे ज्यादा यानी ₹58,000 प्रति माह के साथ HRA मिलेगा।
  •  जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) को ₹37,000 प्रति माह और HRA मिलेगा।
  •  प्रोजेक्ट एसोसिएट-I का वेतन ₹30,000 प्रति माह और HRA है। 
  • फील्ड वर्कर के लिए ₹20,000 प्रति माह वेतन तय है और इंटर्नशिप करने वाले छात्रों को ₹16,000 प्रति माह मिलेगा।

महत्वपूर्ण शर्तें (Important Instructions)

सभी भर्तियों की अपनी कुछ नियम और शर्त होती है,इस भर्ती के लिए भी कुछ नियम है , जिन्हे मानना जरुरी है जो कुछ इस प्रकार है -

  • इस भर्ती एक संविदात्मक (contractual) और पूरी तरह से अस्थायी पद है।
  • शुरुआत में ये पद 31 मार्च 2026 तक रहेगा, लेकिन अगर आपका काम अच्छा रहा तो इसे एक साल तक बढ़ाया भी जा सकता है।
  • फील्ड वर्कर के लिए चुने गए उम्मीदवारों को डेटा इकट्ठा करने के लिए रायपुर, पुणे और भारत के अन्य जगहों पर जाना पड़ सकता है। 
  • ध्यान दें कि साक्षात्कार में आने के लिए कोई यात्रा भत्ता (TA/DA) नहीं मिलेगा, तो यात्रा अपने खर्च पर करनी होगी।
  • साक्षात्कार के दिन अपने सभी मूल दस्तावेज और उनकी स्व-सत्यापित कॉपी साथ लाना जरूरी है।

भर्ती से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण लिंक

विभागीय विज्ञापन डाउनलोड लिंक

यहाँ देखें.

google फॉर्म लिंक अप्लाई 

यहाँ देखें

ऑफिसियल वेबसाइट लिंक

यहाँ देखें

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े

यहाँ देखे

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q1. NIT रायपुर भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करना है?
इस पद के लिए आप ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते है।

Q2. इस भर्ती में कौन अप्लाई कर सकता है?
वही उम्मीदवार जिनकी शैक्षणिक योग्यता नोटिस में बताई गई है। 

Q3. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 04/10/2025 है।

Q4. चयन प्रक्रिया क्या होगी?
इस पद के लिए चयन मेरिट, इंटरव्यू या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा।

Q6. इसमें सैलरी कितनी मिलेगी?
चयनित उम्मीदवार को योग्यता के हिसाब से अलग अलग पदों के लिए अलग अलग वेतन देंगे। 

निष्कर्ष (Conclusion)

कुल मिलाकर ये एक अच्छा मौका है खासकर उन लोगों के लिए जो रिसर्च और तकनीकी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

हाल ही की अन्य भर्तियां हो आपको देखनी चाहिए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ