कार्यालय उप संचालक समाज कल्याण विभाग जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाडा छ.ग.अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती: prashikshit shikshak bharti 2025
कार्यालय अधीक्षक शास. श्रवण बाधित विद्यालय, जावंगा, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में प्रशिक्षित शिक्षक (श्रवण बाधित) एवं व्यवसायिक प्रशिक्षक के रिक्त पदो के विरुद्ध वैकल्पिक व्यवस्था के तहत् शिक्षकों की पूर्ति हेतु दिनांक 30/05/2025 दिन शुक्रवार, प्रातः 10:00 बजे से कार्यालयीन समय तक शासकीय श्रवण बाधित विशेष विद्यालय, जावंगा, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में वॉक-इन--इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि/समय /स्थल पर अपनी समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, एक-सेट छायाप्रतियां, एवं एक पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ सहित उपस्थित होकर अवसर का लाम ले सकते है, यह आयोजन पूर्णतः निःशुल्क है।
रिक्त पद,आवश्यक शैक्षणिक योग्यता का विवरण निम्नानुसार हैं :–
पद का नाम -
प्रशिक्षित शिक्षक (श्रवण बाधित)
रिक्त पद संख्या
03
एकमुश्त वेतन / मानदेय -
18000Rs.
अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता -
(क) किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री।
(ख) किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान, विश्वविद्यालय से स्पेशल बी.एड. (श्रवण बाधित) / स्पेशल डी.एड. (श्रवण बाधित)
(ग) भारतीय पुनर्वास परिषद (आर.सी.आई.) से जीवित पंजीयन।
आयु सीमा -
अधिकतम 40 वर्ष।
आरक्षण -
मुक्त।
पद का नाम -
व्यावसायिक प्रशिक्षक
रिक्त पद संख्या -
01
एकमुश्त वेतन / मानदेय -
12000/Rs.
अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता -
(क) किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्युनतम हायर सेकेण्डरी (10+2) उत्तीर्ण।
(ख) किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्पेशल बी.एड. (श्रवण बाधित)/स्पेशल डी.एड. (श्रवण बाधित)।
(ग) भारतीय पुनर्वास परिषद (आर.सी.आई.) से जीवित पंजीयन।
(घ) मान्यता प्राप्त संस्था से संबधित ट्रेड में डिग्री // डिप्लोमा।
आयु सीमा -
अधिकतम 40 वर्ष।
आरक्षण -
मुक्त।
अन्य आवश्यक शर्तें :–
आवेदकों द्वारा अपना आवेदन पत्र वॉक-इन-इंटरव्यू के समय संम्पूर्ण दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
छ.ग. राज्य का मूल निवासी हो।
रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण-पत्र हो।
चयन हेतु उच्च शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव धारक को प्राथमिकता दी जावेगी।
चयन उपरांत आवेदन द्वारा दी गई जानकारी/दस्तावेज असत्य पाये जाने पर नियुक्ति निरस्त कर दिया जावेगा।
यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थाई है बिना सूचना के सेवा से पृथक किया जा सकता है।
यह नियुक्ति राज्य शासन द्वारा सीधी भर्ती अथवा अन्य किसी माध्यम से भरे जाने पर स्वमेव निरस्त माना जायेगा।
भर्ती के संबंध में किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में समिति का निर्णय अंतिम होगा।
महत्वपूर्ण तिथियां :–
प्रमुख | तिथि |
---|---|
आवेदन की प्रारंभिक तिथि | 19/05/2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 30/05/2025 |
भर्ती सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण लिंक :-
महत्वपूर्ण | लिंक |
---|---|
विभागीय विज्ञापन | |
आवेदन का प्रारूप | |
अधिकारिक वेबसाइट | |
व्हाट्सएप ग्रुप लिंक |
वर्तमान की कुछ और भर्तियां,इन्हें भी देखें नीचे लिंक पर क्लिक करें
आदिम जाति कल्याण शाखा जिला जशपुर छ.ग. में सहायक शिक्षकों के पद पर भर्ती।
जिला दंतेवाडा छ.ग.मे IFC एंकर और CRP के पदों पर भर्ती : Dantewada jila Vacancy 2025
मुंगेली छ.ग. अंतर्गत मेहमान प्रशिक्षक के पद पर भर्ती
IDBI बैंक में निकली कुल 119 पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी।
कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी,महिला एवं बाल विकास विभाग में भर्ती।
0 टिप्पणियाँ