चंदुलाल चंद्राकर चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग में विभिन्न पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी: Chandulal Chandrakar Mahavidyalay Durg Vacancy 2025
चंदूलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, दुर्ग (छ.ग.) हेतु शासन द्वारा स्वीकृत सेटअप अनुसार रिक्त प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के चिकित्सा शिक्षकों (प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, एपिडोमायोलॉजी सहायक प्राध्यापक, सीनियर रेसीडेंट) के रिक्त पदों को शासन द्वारा समय-समय पर जारी संविदा भर्ती नियम--2012 (चिकित्सा शिक्षा विभाग हेतु लागू हो) के आधार पर संविदा भर्ती किये जाने हेतु वॉक-इन-इन्टरव्यू माह में सोमवार से शुक्रवार (शासकीय अवकाश को छोड़कर) समय प्रातः 10:00 से दोपहर 01:00 बजे तक आयोजित की जा रही है। संविदा के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग, नई दिल्ली के मापदण्ड अनुरूप अर्हता रखते हो, ऐसे पात्र उम्मीदवार अपने समस्त मूल दस्तावेजों (दो सेट छायाप्रति) पासपोर्ट साइज फोटो सहित उपस्थित हो सकते हैं। विभागों के रिक्त पदों की उपलब्धता के अनुसार प्राप्त आवेदनों की जाँच कर वॉक-इन इन्टरव्यू लिये जायेंगे। उक्त पदों में आरक्षण नियम का पालन शासन के निर्देशानुसार करते हुए संविदा नियुक्ति की कार्यवाही की जावेगी।
भर्ती से सम्बंधित कुछ विवरण इस प्रकार है :–
भर्ती | विवरण |
---|---|
संस्था का नाम | चंदूलाल चंद्राकर चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग छ.ग. |
पद का नाम | विभिन्न |
पदों की संख्या | विभिन्न |
कैटेगरी | संविदा नौकरी |
नौकरी स्थान | दुर्ग छ.ग. |
अंतिम तिथि | इसी महीने तक |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://ccmgmcdurg.ac.in/ |
सैलरी | पदों के अनुसार भिन्न भिन्न |
पदों के नाम :–
प्राध्यापक
सह प्राध्यापक
सहायक प्राध्यापक एवं एपिडोमायोलॉजी सहायक प्राध्यापक
सीनियर रेसीडेंट
आवेदन मोड:–
वॉक इन इंटरव्यू
एकमुश्त संविदा वेतन :–
प्राध्यापक
1,90,000/Rs.
सह प्राध्यापक
1,55,000/Rs.
सहायक प्राध्यापक एवं एपिडोमायोलॉजी सहायक प्राध्यापक
1,00000/Rs.
सीनियर रेसीडेंट
75000/Rs.
टीप:–
1. छ.ग. शासन द्वारा जारी अद्यतन आरक्षण रोस्टर का पालन किया जावेगा।
2. विज्ञापित पदों की संख्या में कमी / वृद्धि की जा सकेगी।
3. संविदा भर्ती माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में दायर एस.एल.पी. (सी) 19668 / 2022 में पारित होने वाले अंतिम आदेश / निर्णय के अध्याधीन रहेगा।
4. अभ्यर्थी का साक्षात्कार मे समय नियोक्ता से प्राप्त अनापत्ति प्रमाण-पत्र / कार्यमुक्ति आदेश / त्याग-पत्र की जानकारी जो राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग का पत्राचार किया गया हैं, छायाप्रति संलग्न करें।
5. वॉक-इन-इन्टरव्यू के आवेदन फॉर्म जमा करने का समय कार्यालयीन अवधि में 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया हैं। समयावधि समाप्त होने पश्चात् आवेदन फॉर्म जमा नही लिया जावेगा।
6. संविदा नियुक्ति से संबंधित किसी भी विवाद की स्थिति में अधो हस्ताक्षरकर्ता का निर्णय अंतिम /मान्य होगा।
7. विज्ञाप्ति पदों की जानकारी महाविद्यालय की वेबसाइट https://ccmgmcdurg.ac.in/ पर देखी जा सकती है।
भर्ती से सम्बंधित विस्तृत जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन डाउनलोड कर सकते है। डाउनलोड लिंक नीचे दिया गया है ।
भर्ती सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण लिंक :-
महत्वपूर्ण | लिंक |
---|---|
विभागीय विज्ञापन | |
आवेदन का प्रारूप | |
अधिकारिक वेबसाइट | |
व्हाट्सएप ग्रुप लिंक |
वर्तमान की कुछ और भर्तियां,इन्हें भी देखें नीचे लिंक पर क्लिक करें
चिकित्सा महाविद्यालय में डॉक्टर और शिक्षक के पदों पर भर्ती Walk in Interview
जिला दंतेवाडा छ.ग.मे IFC एंकर और CRP के पदों पर भर्ती : Dantewada jila Vacancy 2025
मुंगेली छ.ग. अंतर्गत मेहमान प्रशिक्षक के पद पर भर्ती
IDBI बैंक में निकली कुल 119 पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी।
कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी,महिला एवं बाल विकास विभाग में भर्ती।
0 टिप्पणियाँ