Gariyaband Teacher Vacancy 2025 : 124 पदों पर सीधी भर्ती, ऐसे करें आवेदन

 Gariyaband Teacher Vacancy 2025 : 124 पदों पर सीधी भर्ती, ऐसे करें आवेदन

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। जिले में शिक्षक, सहायक शिक्षक और व्याख्याता के कुल 124 पदों पर भर्ती निकली है।अगर आप अपने ही जिले में रहकर नौकरी करना चाहते हैं तो गरियाबंद शिक्षक भर्ती 2025  के लिए अप्लाई जरूर करें। वैसे मै आप लोगो को बता दू,की इस भर्ती में छत्तीशगढ़ के स्थानीय निवासी आवेदन कर सकते हैं।इसलिए हो सकता है की कॉम्पिटिशन थोड़ी कम ही हो, यह भर्ती संविदा (contract) के आधार पर होगी और आवेदन की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है।

मेंरा कहना तो यही रहेगा की इसके लिए अप्लाई जरूर कर लेना,अगर आप योग्य हैं और पढ़ाने में रुचि रखते हैं, तो यह मौका आपके लिए सुनहरा हो सकता है।

Gariyaband Teacher Vacancy 2025 : 124 पदों पर सीधी भर्ती, ऐसे करें आवेदन

कब तक कर सकते हैं आवेदन ?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 05 सितंबर 2025 रात्रि 12:00  बजे तक है। इसलिए जिन भी उम्मीदवारों को आवेदन करना है, वे आखिरी समय का इंतजार न करें और समय रहते फॉर्म भर लें।

किस पद के लिए कितनी सीटें हैं ?

कुल 124 पदों में अलग-अलग विषय और लेवल के शिक्षक शामिल हैं। इसमें व्याख्याता (Lecturer), शिक्षक (Teacher) और सहायक शिक्षक (Assistant Teacher),ग्रंथपाल, व्यायाम शिक्षक के पद निकले हैं। गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, वाणिज्य, सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों के लिए भर्ती की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

शिक्षक (अंगेजी,गणित ,संस्कृत ,सामाजिक विज्ञान/कला) के लिए जरुरी योग्यता 

1. मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में द्वितीय श्रेणी स्नातक उपाधि अंग्रेजी माध्यम में होना जरुरी है।

2. बी.एड. उपाधि उत्तीर्ण होना जरुरी है।

3. शिक्षक कला हेतु कॉमर्स /कृषि संकाय मान्य नहीं  है।

4. संस्कृत हेतु अंग्रेजी माध्यम होना अनिवार्य है। 

5. टी.ई.टी./ सी.ई.टी.ई. पूर्व माध्यमिक स्तर उत्तीर्ण होना जरुरी है।

6. आवेदक को हाई स्कूल से पूरी शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में होना जरुरी है।

शिक्षक कम्प्यूटर पद हेतु जरुरी योग्यता

1. मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान में निम्नानुसार आवेदन किये गए  विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ बी.सी.ए./ बी.एस.सी.(कम्प्यूटर साइंस)/ बी.एस.सी.(इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी)/ बी.ई./बी.टेक(कम्प्यूटर साइंस)/ बी.ई., बी.टेक (इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी) अंग्रेजी माध्यम में पास होना जरुरी है।

2. आवेदक को हाई स्कूल से पूरी शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में होना जरुरी है।

व्यायाम शिक्षक पद हेतु जरुरी योग्यता

1. आवेदक को हाई स्कूल से सम्पूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में होना जरुरी होगा तभी आप अप्लाई करे इस पद के लिए।

2. डी.पी.एड. अथवा बी.पी.एड. जरुरी है।

3. मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण होना चाहिए।

सहायक शिक्षक (विज्ञान) के लिए योग्यता

1. मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50 प्रतिशत अंकों के साथ हायर सेकेन्डरी परीक्षा जीव विज्ञान/ गणित संकाय से उत्तीर्ण एवं डी.एड./ डी.एल.एड. परीक्षा पास होना जरुरी है।

2. आवेदक को मान्यता प्राप्त शिक्षा मण्डल/ बोर्ड से अंग्रेजी माध्यम में हाईस्कूल एवं हायर सेकेन्डरी परीक्षा पास होना जरुरी है।

3. टी.ई.टी./ सी.ई.टी.ई. प्राथमिक स्तर पास होना जरुरी होगा।

सहायक शिक्षक (कला) पद हेतु जरुरी योग्यता 

1. मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50 प्रतिशत अंकों के साथ हायर सेकेन्डरी परीक्षा कला संकाय से उत्तीर्ण एवं डी.एड./ डी.एल.एड. परीक्षा पास होना अनिवार्य है।

2. आवेदक को मान्यता प्राप्त शिक्षा मण्डल/ बोर्ड से अंग्रेजी माध्यम में हाईस्कूल एवं हायर सेकेन्डरी परीक्षा उत्तीर्ण होना जरुरी है।

3. टी.ई.टी./ सी.ई.टी.ई. प्राथमिक स्तर उत्तीर्ण होना जरुरी है।

4. सहायक शिक्षक कला हेतु कॉमर्स/ एग्रीकल्चर संकाय मान्य नहीं है।

ग्रंथपाल पद के लिए जरुरी योग्यता

1. मान्यता प्राप्त बोर्ड/मण्डल से उच्चतर माध्यमिक परीक्षा पास होना चाहिए।

2. मान्यता प्राप्त बोर्ड/मण्डल से अंग्रेजी माध्यम में हाई स्कूल एवं हायर सेकेन्डरी परीक्षा उत्तीर्ण होना जरुरी है।

3. ग्रंथपाल सम्बंधित डिग्री/डिप्लोमा प्रमाण पत्र होना जरुरी है।

सहायक ग्रेड-03 पद के लिए वांछनीय योग्यता

1. मान्यता प्राप्त बोर्ड/मण्डल से उच्चतर माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण।

2. मान्यता प्राप्त बोर्ड/मण्डल से अंग्रेजी माध्यम में हाई स्कूल एवं हायर सेकेन्डरी परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

3. कम्प्यूटर कोर्स की डिग्री/डिप्लोमा प्रमाण पत्र (न्यूनतम 01 वर्ष) जरुरी है।

नोट :- आवेदन करने से पहले आप एक बार शैक्षणिक योग्यता को विभागीय विज्ञापन में जरूर देखे,तभी अप्लाई करें। 

वेतन (Salary)

व्याख्याता – ₹38,100/- प्रतिमाह
शिक्षक – ₹35,400/- प्रतिमाह
सहायक शिक्षक – ₹25,300/- प्रतिमाह
ग्रंथपाल -  ₹25,300/- प्रतिमाह

कौन कर सकता है आवेदन ?

इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो छत्तीसगढ़ के मूल निवासी हैं और जिनके पास संबंधित शैक्षणिक योग्यता है। आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष रखी गई है। वहीं SC/ST वर्ग को 5 साल की आयु में छूट मिलेगी।

आवेदन कैसे करें?

आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। उम्मीदवारों को गरियाबंद जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://gariaband.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा। मै आपकी सुविधा के लिए लिंक दे रहा हूँ। इस पर क्लिक करते ही आप जिस भी पद के लिए अप्लाई करना चाहते हैं,सीधे अप्लाई कर पाएंगे - सभी पदों के लिए आवेदन यहाँ से करें 

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया मेरिट और साक्षात्कार (Interview) पर आधारित होगी। पहले उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और फिर कौशल परीक्षा लिया जाएगा (जरुरत के हिसाब से ) इन सभी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपका चयन इन पदों के लिए हो जायेगा। 

जरूरी दस्तावेज

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अंकसूची होना चाहिए। 
  • निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए। 
  • जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो) रख लिए रहना। 
  • अनुभव प्रमाण पत्र, अगर आपके पास हो तो आपको अनुभव का फायदा मिलेगा। 
  • पहचान पत्र (आधार, पैन, वोटर आईडी) हो। 

भर्ती सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण लिंक

महत्वपूर्ण

लिंक

विभागीय विज्ञापन 

click here..

ऑनलाइन आवेदन  

Click Here..

अधिकारिक वेबसाइट

 https://gariaband.gov.in/

व्हाट्सएप ग्रुप लिंक

Click Here..

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

प्रश्न 1: इस भर्ती के लिए आवेदन कब तक कर सकते हैं?
 आवेदन करने की आखिरी तारीख 05 सितंबर 2025 रात 12.00 बजे तक है।

प्रश्न 2: आवेदन कैसे करना है?
 आवेदन सिर्फ ऑनलाइन करना है। उम्मीदवार https://gariaband.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

प्रश्न 3: इसमें कौन-कौन से पद शामिल हैं?
 इसमें व्याख्याता (Lecturer), शिक्षक (Teacher) और सहायक शिक्षक (Assistant Teacher) के पद शामिल हैं।

प्रश्न 4: मासिक वेतन (मानदेय) कितना मिलेगा?
 व्याख्याता को ₹38,100, शिक्षक को ₹35,400 और सहायक शिक्षक को ₹25,300 मानदेय मिलेगा।

प्रश्न 5: इस भर्ती में कौन आवेदन कर सकता है?
 वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो छत्तीसगढ़ के निवासी हैं और जिनके पास आवश्यक शैक्षणिक योग्यता है।

प्रश्न 6: चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
पहले मेरिट लिस्ट बनेगी और फिर उम्मीदवारों को साक्षात्कार (Interview) के लिए बुलाया जाएगा।

प्रश्न 7: आवेदन करते समय किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?
 शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो), अनुभव प्रमाण पत्र और पहचान पत्र इसके साथ ही अन्य जरुरी डॉक्यूमेंट लिए जा सकते है।

प्रश्न 8: क्या आयु सीमा में छूट मिलेगी?
 हाँ, सामान्य आयु सीमा 21 से 35 साल है और SC/ST वर्ग को 5 साल की छूट मिलेगी।

हाल ही में हो रही अन्य भर्तियां इन्हें भी देखें -

 बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2025 – 417 पदों पर सुनहरा मौका 

रेलवे पैरामेडिकल भर्ती 2025 – 434 पदों पर आवेदन शुरू। 

BSF Constable GD 2025 Recruitment: जानें योग्यता, तारीखें और आवेदन प्रक्रिया

शासकीय जे.एम.पी. महाविद्यालय तखतपुर में अतिथि क्रीड़ा अधिकारी/सहायक भर्ती 2025

जांजगीर-चांपा जेंडर विशेषज्ञ भर्ती 2025 – महिला सशक्तिकरण केंद्र में ₹25,780 वेतन पर संविदा पद


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ