जांजगीर-चांपा महिला सशक्तिकरण केंद्र में “जेंडर विशेषज्ञ” भर्ती 2025
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केंद्र (District Hub for Empowerment of Women - DHEW) में “जेंडर विशेषज्ञ” पद पर संविदा आधारित भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। यह भर्ती सामाजिक सेवा और महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में रुचि रखने वाले योग्य उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है।
इस लेख में हम इस भर्ती से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियों को विस्तार से जानेंगे, जैसे – योग्यता, अनुभव, आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज़, चयन प्रक्रिया, वेतनमान और अन्य शर्तें।
मिशन शक्ति योजना और महिला सशक्तिकरण केंद्र का उद्देश्य
मिशन शक्ति भारत सरकार द्वारा प्रारंभ की गई एक प्रमुख योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों को सशक्त बनाना है। इस योजना के अंतर्गत देशभर के जिलों में “जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र” (DHEW) की स्थापना की जा रही है।
यह केंद्र महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, कल्याण योजनाओं का प्रचार-प्रसार और जमीनी स्तर पर सहायता प्रदान करने का कार्य करता है। इस कार्य को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए “जेंडर विशेषज्ञ” की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है।
भर्ती का संक्षिप्त विवरण
विवरण | जानकारी |
---|---|
विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग, जांजगीर-चांपा |
पद का नाम | जेंडर विशेषज्ञ |
पदों की संख्या | 01 (अनारक्षित) |
वेतनमान | ₹25,780/- प्रतिमाह (संविदा) |
नियुक्ति स्थान | जिला स्तरीय DHEW केंद्र, जांजगीर-चांपा |
आवेदन माध्यम | ऑफलाइन (डाक / कोरियर) |
अंतिम तिथि | 11 अगस्त 2025, शाम 5:30 बजे तक |
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव
- सामाजिक कार्य / समाज विज्ञान / महिला अध्ययन / मानव अधिकार जैसे विषय में स्नातक डिग्री
- कंप्यूटर दक्षता अनिवार्य (MS Office, हिंदी टाइपिंग आदि)
- महिलाओं से संबंधित क्षेत्रों में न्यूनतम 3 वर्षों का अनुभव
- जेंडर विषय पर कार्य अनुभव / प्रशिक्षण होना चाहिए
- स्नातकोत्तर डिग्री रखने वालों को वरीयता दी जाएगी
आयु सीमा
- न्यूनतम: 21 वर्ष (01.01.2025 को)
- अधिकतम: 35 वर्ष
- आरक्षित वर्ग हेतु अधिकतम: 45 वर्ष तक
चयन प्रक्रिया
चयन मेरिट, अनुभव, दस्तावेज सत्यापन एवं (यदि आवश्यक हो) कौशल परीक्षा / साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
वेटेज अंक वितरण:
श्रेणी | अधिकतम अंक |
---|---|
शैक्षणिक योग्यता | 60 अंक |
अनुभव (प्रति वर्ष 2 अंक, अधिकतम 18) | 18 अंक |
स्थानीय निवासी बोनस | 2 अंक |
कौशल परीक्षा / साक्षात्कार | 20 अंक |
आवेदन प्रक्रिया
- निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरें। form भरते समय कोई गलती मत करना नहीं तो आपका फॉर्म रिजेक्ट भी हो सकता है,तो इस बात का ख़ास ध्यान रखना की गलती मत न हो।
- सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रति संलग्न करें।
- आवेदन पत्र को रजिस्टर्ड डाक / स्पीड पोस्ट / कोरियर से भेजें। आवेदन को निचे दिए इस पते पर भेजना होगा।
पता:
कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी,
महिला एवं बाल विकास विभाग,
जांजगीर-चांपा (छ.ग.), पिन – 495668
अंतिम तिथि: 11 अगस्त 2025, शाम 5:30 बजे तक
आवश्यक दस्तावेज़ों की सूची
- 10वीं / जन्म प्रमाण पत्र चहिये होगा।
- स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र आपके पास होना चाहिए।
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र,जो-जो भी पदों हेतु जरुरत होगी।
- अनुभव प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- कंप्यूटर प्रमाण पत्र होना जरुरी हैं।
- 2 पासपोर्ट साइज फोटो रख लिए रहना।
- ₹10 डाक टिकट सहित खुद का पता लिखा लिफाफा होना चाहिए।
जेंडर विशेषज्ञ की भूमिका
- आपको कभी-कभी जेंडर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन भी करवाना पड़ेगा।
- महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर मार्गदर्शन देना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
- सरकारी योजनाओं का प्रचार और लाभार्थियों तक पहुंच बनाना और उन्हें विभिन्न योजनाओ के फायदों के बारें में बताना होगा।
- घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न जैसे मामलों में एक अच्छी और सही सलाह देना।
नियुक्ति की अवधि
ये संविदा नियुक्ति शुरुआत में 2 साल के लिए होगी। अगर आपका काम अच्छा रहेगा तो इस आधार पर हर साल आपकी सेवा को बढ़ाया जा सकेगा। आप दोनों पक्षों को नौकरी छोड़ने या सेवा से हटाने के 1 महीना पहले बताना पड़ेगा।
महत्वपूर्ण लिंक
FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q1. क्या यह भर्ती केवल महिलाओं के लिए है?
नहीं, यह पद सभी योग्य महिला और पुरुष उम्मीदवारों के लिए खुला है।
Q2. आवेदन करने का माध्यम क्या है?
सिर्फ ऑफलाइन – डाक या कोरियर के माध्यम से आवेदन कर सकते हो।
Q3. क्या अनुभव अनिवार्य है?
हां, संबंधित क्षेत्र में कम से कम 3 साल का अनुभव जरुरी है।
Q4. क्या छत्तीसगढ़ निवासी होना जरूरी है?
हां, यह भर्ती केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए है।
Q5. क्या इंटरव्यू होगा?
यदि आवश्यक हुआ तो कौशल परीक्षा या साक्षात्कार लिया जा सकता है।
🔔 नोट:
आप सभी को ये सलाह दिया जाता है,की आवेदन करने से पहले कृपया भर्ती की अधिसूचना (PDF) को ध्यानपूर्वक पढ़ें। सभी पात्रता शर्तों को समझकर ही आवेदन करें।
वर्तमान की कुछ अन्य भर्तियां इन्हे भी देखें
DLSA Dantewada Recruitment 2025
CSPGCL भर्ती 2025 – एडवाइजर (Geology)
Indian Air Force Agniveer Vayu भर्ती 2025
जशपुर जिले में अंतर्गत स्वामी आत्मानंद स्कूल में विभिन्न शिक्षकीय और गैर शिक्षकीय पदों पर भर्ती।
सभी लेटेस्ट भर्तियों की जानकारी एक जगह: यहां देखें
0 टिप्पणियाँ