Indian Air Force Agniveer Vayu भर्ती – Sukma जिला में निकली भर्ती
अगर आप भारतीय वायुसेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं, तो आपके लिए सुनहरा अवसर है। Indian Air Force Agniveer Vayu के अंतर्गत सुकमा जिला से पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह भर्ती Agnipath Scheme के तहत 4 वर्ष की सेवा हेतु है, जिसमें ट्रेनिंग, वेतन, लाभ और भविष्य की संभावनाओं की गारंटी है।
इस आर्टिकल में हम सिर्फ उसी PDF की जानकारी विस्तार से साझा कर रहे हैं जो Sukma जिले द्वारा जारी की गई है। अगर आप छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी की जानकारी नियमित चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट जरूर देखें।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 11 जुलाई 2025 (सुबह 11:00 बजे से) है।
- आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2025 (रात 11:00 बजे तक) है।
- परीक्षा की तिथि: 18 सितंबर 2025 से शुरू होगी। इसलिए ये डेट थोड़ा ध्यान रखना चाहिए आपको।
आधिकारिक वेबसाइट: agnipathvayu.cdac.in इस वेबसाइट पर जाकर बीच-बीच में चेक करते रहना ताकि इस भर्ती से सम्बन्धित को अपडेट आये तो पता चल जाये आपको।
Agniveer Vayu 2025 के लिए पात्रता
1. जन्म तिथि
जिन अभ्यर्थियों का जन्म 02 जुलाई 2005 से 02 जनवरी 2009 के बीच हुआ है, वे आवेदन कर सकते हैं।
2. वैवाहिक स्थिति
- केवल अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार पात्र हैं।
- नियुक्ति के दौरान विवाह करने पर सेवा समाप्त की जा सकती है।
3. शैक्षणिक योग्यता
Science विषयों के लिए
- 12वीं में Physics, Mathematics और English के साथ 50% अंकों के साथ पास होना चाहिए।
या
- तीन वर्षीय Engineering Diploma (50% अंक + English में 50%) के साथ होना चाहिए।
या
- दो वर्षीय Vocational कोर्स (Physics, Mathematics के साथ – 50% अंक) होना चाइये।
Non-Science विषयों के लिए
- 12वीं किसी भी विषय से 50% अंकों के साथ पास तथा English में 50% अंक होना जरुरी होगा।
4. स्थायी निवास
उम्मीदवार को स्थायी निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। COAFP प्रमाण पत्र की आवश्यकता उन उम्मीदवारों को होगी जिनके माता-पिता वायुसेना में काम कर रहे हैं।
शारीरिक मानक (Physical Standards)
- पुरुष के लिए न्यूनतम ऊंचाई: 152.5 सेमी होना चाहिए।
- महिला के लिए न्यूनतम ऊंचाई: 152 सेमी (कुछ क्षेत्रों में छूट उपलब्ध) होना चाहिए।
- सीना: पुरुष के लिए 77 सेमी + 5 सेमी फुलाव होना चाहिए।
- वजन: उम्र और ऊंचाई के अनुसार हो सकती है, नोटिफिकेशन में अच्छे से देख लेना चाहिए आपको।
- नजर : बिना चश्मे के 6/12 (Correctable to 6/6) तक चलेगा।
फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT)
पुरुष उम्मीदवार
- 1.6 किमी दौड़ – अधिकतम 7 मिनट में पूरा हो जाना चाहिए।
- 10 पुश-अप्स, 10 सिट-अप्स, 20 स्क्वाट, इतना तो करना ही हैं।
महिला उम्मीदवार
- 1.6 किमी दौड़ – अधिकतम 8 मिनट कर ले तभी बात बनेगी।
- 10 सिट-अप्स, 15 स्क्वाट तो करना ही पड़ेगा, ये ही इस भर्ती की योग्यता में शामिल है।
ऑनलाइन परीक्षा
- Science Subjects: 60 मिनट की परीक्षा – Physics, Mathematics, English
- Other than Science: 45 मिनट – English, RAGA
- दोनों ग्रुप: 85 मिनट – सभी विषय
- नेगेटिव मार्किंग: गलत उत्तर पर 0.25 अंक कटेगा
सेवा शर्तें और वेतन (Salary Structure)
वर्ष |
मासिक वेतन |
इन-हैंड वेतन (70%) |
Agniveer Corpus Fund (30%) |
---|---|---|---|
1st |
₹30,000 |
₹21,000 |
₹9,000 |
2nd |
₹33,000 |
₹23,100 |
₹9,900 |
3rd |
₹36,500 |
₹25,550 |
₹10,950 |
4th |
₹40,000 |
₹28,000 |
₹12,000 |
चार साल की सेवा पूर्ण होने पर अभ्यर्थी को ₹10.04 लाख का Seva Nidhi package मिलेगा।
सेवा की अन्य विशेषताएं
- साल भर में आपको 30 दिन की छुट्टी मिलेगी।
- मेडिकल और CSD सुविधा की भी सुविधा रहेगी।
- LTC और ड्रेस अलाउंस रहेगा।
- प्रशिक्षण और स्किल सर्टिफिकेट भी मिलेगा,जो भविष्य में फायदेमंद रहेगा। अगर आप किसी दूसरे जॉब में अप्लाई करेंगे तो फायदा मिल सकता है।
कैसे करें आवेदन?
- आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
- नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
- ऑनलाइन फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- ₹550 + GST ऑनलाइन शुल्क भरें।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
- 10वीं / 12वीं की मार्कशीट होना चाहिए।
- डिप्लोमा / वोकेशनल कोर्स प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) होना चाहिए।
- आधार कार्ड, रंगीन फोटो चाहिए होगा,फॉर्म भरते समय।
- डोमिसाइल / COAFP प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- NCC प्रमाण पत्र (यदि हो) अपलोड कर दिए रहना।
FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1. Agniveer Vayu में कौन आवेदन कर सकता है?
जिनका जन्म 02 जुलाई 2005 से 02 जनवरी 2009 के बीच हुआ हो और शैक्षणिक योग्यता पूरी करते हों।
Q2. महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं?
हां, इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों पात्र हैं।
Q3. आवेदन शुल्क कितना है?
₹550 + GST जो ऑनलाइन जमा करना होगा।
Q4. क्या सेवा के बाद पेंशन मिलेगी?
नहीं, पेंशन नहीं मिलेगी। लेकिन ₹10.04 लाख का सेवा निधि फंड दिया जाएगा।
Q5. चयन प्रक्रिया में क्या-क्या होगा?
ऑनलाइन परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल और एडैप्टिबिलिटी टेस्ट शामिल हैं।
विभागीय विज्ञापन PDF डाउनलोड करें
सुकमा जिला द्वारा जारी की गई आधिकारिक भर्ती अधिसूचना PDF को यहाँ से डाउनलोड करें।
निष्कर्ष
Agniveer Vayu भारतीय युवाओं के लिए आत्मनिर्भरता, देशसेवा और भविष्य निर्माण का सुनहरा अवसर है। यदि आप इस योजना में रुचि रखते हैं, तो समय पर आवेदन अवश्य करें और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
सरकारी नौकरी की जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट berojgarladka.in पर नियमित विजिट करें और WhatsApp चैनल से जुड़ें।
कुछ अन्य महत्वपूर्ण भर्तियां
DLSA Dantewada Recruitment 2025
जांजगीर चाम्पा जिला पंचायत अंतर्गत लेखा सह एम् आई एस सहायक के पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी।
जिला पंचायत बलरामपुर में भ्रीत्य, डाटा एंट्री ऑपरेटर, लेखपाल सहित विभिन्न पदों पर भर्ती।
जिला पंचायत बलरामपुर में भ्रीत्य, डाटा एंट्री ऑपरेटर, लेखपाल सहित विभिन्न पदों पर भर्ती।
0 टिप्पणियाँ