जिला दंतेवाडा छ.ग.मे IFC एंकर और CRP के पदों पर भर्ती : Dantewada jila Vacancy 2025
Whatsapp Group |
Telegram channel |
एकीकृत फार्मिंग कलस्टर अंतर्गत आईएफसी एंकर ग्रामीण क्षेत्रों के आजीविका संवर्धन हेतु फॉर्म ऑफ फार्म एवं नॉनफार्म आजीविका अंतर्गत विभिन्न कार्य जैसे एग्रो इकोलॉजिकल पद्धति, मिट्टी के स्वास्थ्य और जल स्तर में सुधार, फसल विविधीकरण और उत्पादकता में सुधार एवं एग्री न्यूट्री गार्डन के माध्यम से पोषण में सुधार ,पशुधन प्रबंधन नस्ल में सुधार, समय पर पशु चिकित्सा, देखभाल और टीकाकरण को अपनाकर महिला एवं स्व सहायता समूह सदस्यों मुख्यतः महिला किसानों एवं पशुपालकों के आजीविका स्तर को बढाने हेतु राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत कलस्टर संगठन को क्रियान्वयन एंजेंसी के रूप में चयनित किया गया है। इस कार्य के संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु आई.एफ.सी. एंकर की भर्ती की जानी है। जिस हेतु इच्छुक व पात्र उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित है। उक्त आई. एफ.सी. एंकर की भर्ती पुर्णकालिक के लिए ही होगी। यह भर्तियां पूर्ण रूप से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, बिहान अंतर्गत गठित कलस्टर संगठन के स्वामित्व के अधीन होगी। इसका किसी भी शासकीय, अर्द्ध-शसकीय, निजी संस्था से कोई संबंध नहीं है।
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 15/05/ 2025 व अंतिम तिथि 30/05/ 2025 को समय सायं 05:00 बजे तक कार्यालय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दंतेवाड़ा (एन०आरुएएल.एम0 शाखा) जिला दन्तेवाड़ा छ.ग. के पते पर रजिस्टर्ड डाक द्वारा प्रेषित किये जा सकते है।
भर्ती से सम्बंधित कुछ विवरण इस प्रकार है :–
भर्ती | विवरण |
---|---|
संस्था का नाम | माँ दंतेश्वरी महिला संकुल स्तरीय संगठन दंतेवाड़ा (छ.ग.),बालूद |
पद का नाम | आई.एफ.सी. एंकर,CRP (सामुदायिक स्रोत व्यक्ति) |
कुल पदों की संख्या | 05 |
कैटेगरी | अस्थायी नौकरी |
नौकरी स्थान | दंतेवाड़ा छ.ग. |
अंतिम तिथि | 30/05/2025 |
सैलरी | IFC एंकर - 30,000Rs/- CRP - 8,000Rs/- |
पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता :–
IFC एंकर
शासन द्वारा मान्यता प्राप्त से कृषि, एवं संबंधित विषय पर स्नातक में उपाधि।
CRP (सामुदायिक स्रोत व्यक्ति)
12वीं पास
पदों हेतु सैलरी :–
IFC एंकर
Rs. 30000/- Rs/-
CRP (सामुदायिक स्रोत व्यक्ति)
Rs. 8000/- Rs/-
महत्वपूर्ण तिथियां :–
प्रमुख | तिथि |
---|---|
आवेदन की प्रारंभिक तिथि | 15/05/2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 30/05/2025 सायं 5.00 बजे तक |
आवेदन मोड:–
ऑफलाइन
नियम एवं शर्ते निम्नवत् है :-
1. आयु सीमा अभ्यर्थी की आयु दिनांक 01 जनवरी की, 2023 की स्थिति में 24 वर्ष से अधिक तथा 45 वर्ष से कम हो।
2. निवासी छत्तीसगढ़ राज्य /जिले का मूल निवासी हो।
3.सामुदायिक स्त्रोत व्यक्ति (CRP) हेतु दंतेवाड़ा जिले का मूल निवासी होना अनिवार्य है|
4.IFC एंकर के मानदेय को नोडल सीएलएफ द्वारा प्रावधनित IFC बजट से जारी किया जावेगा।
5. चयन प्रकिया के नियम एवं शर्तें मार्गदर्शिका के अनुरूप किया जावेगा।
6.( एंकर की नियुक्ति पूर्णत अस्थाई होगी जिसे परियोजना के आवश्यकता के अनुसार प्रति मूल्यांकन के आधार पर उम्मीदवार के कार्य अवधि में आगामी वर्ष हेतु बढ़ोतरी की जा सकती है। यदि CLF चाहे तो IFC के अलावा) से उसकी नियुक्ति अवधि बढ़ा सकता है।
7. मूल्यांकन समिति का निर्णय सर्वमान्य होगा।
8. IFC एंकर की नियुक्ति उपरांत परवीक्षा अवधि न्यूनतम 01 माह की होगी। उक्त अवधि में कार्य मूल्यांकन उपरान्त 11 माह के लिए नियुक्ति अवधि बढ़ायी जायेगी। साथ ही नियुक्ति उपरान्त 01 वर्ष पूर्ण होने पर सीएलएफ अंतर्गत गठित समिति द्वारा कार्य की समीक्षा के आधार पर विभिन्न kpi में न्यूनतम 75 प्रतिशत स्कोर प्राप्त करने पर नियुक्ति आगामी 01 वर्ष के लिए बढ़ायी जा सकती है।
9. ऐसे आवेदक जिन्हें पूर्व में सेवा अनुशासनहीनता / अनुचित व्यवहार / स्वेच्छाचारिता या अनियमितता के आधार पर छत्तीसगढ़ आजीविका संवर्धन समिति से अथवा अन्य किसी भी शासकीय विभाग द्वारा किसी भी पद से पृथक किया गया हो चयन के लिए पात्र नहीं होंगे। गलत जानकारी दिये जाने पर उम्मीदवारी निरस्त मानी जायेगी।
10.अपुर्ण /अस्पष्ट एवं त्रुटिपुर्ण आवेदन पत्र निरस्त कर दिया जायेगा। एवं कोई सुचना नहीं दी जावेगा।
11. आवेदक जिसने विवाह के लिए निर्धारित न्यूनतम आयु से पूर्व विवाह कर लिया हो, नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होगा।
12. उम्मीदवार जिसने ऐसे व्यक्तियों से विवाह किया हो जिसकी पहले से ही एक पति,/ पत्नी जीवित हो, पात्र नहीं होगा। ऐसे मामले में शासन ही अन्यथा निर्णय ले सकता है अर्थात यदि शासन को इस बात का की समाधान हो जाये के, ऐसा करने का पर्याप्त कारण है तो इस प्रतिबंध से छुट सकता है।
13. यदि आवेदक, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से नियुक्ति प्रकिया में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न करता है। या प्रभावित करने की कोशिश करता है तो अभ्यर्थी की उम्मीदवारी निरस्त कि जा सकेगी।
14. भर्ती प्रकिया के दौरान उत्पन्न किसी भी विवाद एवं समस्या पर अंतिम निर्णय लिये जाने का अधिकार नियुक्तिकर्ता कलस्टर संगठन के पास सुरक्षित रहेगा।
भर्ती सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण लिंक :-
महत्वपूर्ण | लिंक |
---|---|
विभागीय विज्ञापन | |
आवेदन का प्रारूप | |
अधिकारिक वेबसाइट | |
व्हाट्सएप ग्रुप लिंक |
वर्तमान की कुछ और भर्तियां,इन्हें भी देखें नीचे लिंक पर क्लिक करें
चिकित्सा महाविद्यालय में डॉक्टर और शिक्षक के पदों पर भर्ती Walk in Interview
कार्यालय जिला पंचायत दुर्ग में जिला समन्वयक के पद पर भर्ती विज्ञापन जारी
मुंगेली छ.ग. अंतर्गत मेहमान प्रशिक्षक के पद पर भर्ती
IDBI बैंक में निकली कुल 119 पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी।
कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी,महिला एवं बाल विकास विभाग में भर्ती।
0 टिप्पणियाँ