BSF Constable GD 2025 Recruitment: जानें योग्यता, तारीखें और आवेदन प्रक्रिया
सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं के लिए स्पोर्ट्स कोटा के तहत Constable (General Duty) के 241 पदों पर भर्ती निकाली है।
आज हम इस भर्ती से सम्बंधित जानकारी इस ब्लॉग में देखेंगे। ज्यादा जानकारी के लिए आप निचे दिए पीडीऍफ़ के लिंक से विभागीय विज्ञापन भी डाउनलोड कर सकते हैं मैं आपकी सुविधा के लिए नीचे पीडीऍफ़ और विभागीय विज्ञापन का लिंक भी दे दिया है।
यहाँ हम BSF Constable GD 2025 Recruitment की कुछ संक्षेप में जानकारी देखेंगे।
महत्वपूर्ण तिथियाँ और आवेदन प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत
25 जुलाई 2025
अंतिम तिथि
20 अगस्त 2025 रात 11:59 बजे तक है।
आवेदन सिर्फ BSF की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर ही लिया जायेगा।इसलिए आवेदक जल्द ही ऑनलाइन माध्यम से अंतिम तारीख से पहले आवेदन कर ले।
खाली पदों का विवरण
कुल पद
241 (पुरुष: 128, महिला: 113)
लगभग 30 विभिन्न खेलों में भर्ती—जैसे आर्चरी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फ़ुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, शूटिंग, तैराकी, वॉलीबॉल, रेसलिंग आदि।
शैक्षणिक योग्यता अलग अलग पदों के लिए क्या क्या हैं, ये नोटिफिकेशन में अच्छे से देख ले और फिर अप्लाई करें। किसी भी पद में आवेदन करने के लिए शैक्षणिक बहुत जरुरी होती हैं,इस बात का ध्यान रखे।
शैक्षणिक योग्यता
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं पास) परीक्षा उत्त्तीर्ण होना जरुरी हैं।
- पिछले दो साल में राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल उपलब्धियाँ या पदक आवश्यक जीता हुआ होना चाहिए।
आयु सीमा (01-08-2025 तक)
- कम से कम 18 वर्ष की उम्र होना चाहिए ( मतलब कम से कम इतना तो होना ही चाहिए। )
- अधिकतम उम्र सीमा 23 वर्ष तक रखी गयी हैं।
- आरक्षण सरकार के नियम के हिसाब से दिया जायेगा : SC/ST – 5 वर्ष, OBC – 3 वर्ष की छूट हो सकती है,इस बारे विभागीय विज्ञापन और और वेबसाइट चेक कर ले।
शारीरिक और चिकित्सा नापजोख
पुरुष
ऊँचाई ≥ 170 cm; छाती बिना फुलाएं 80 cm, फुलाकर 85 cm
महिला
ऊँचाई ≥ 157 cm
दृष्टि
- बिना चश्मे/लेंस के 6/6 और 6/9 कलर ब्लाइंड नहीं होना चाहिए।
- सामान्य चिकित्सा स्थिति: सपाट पैर, वैरिकोज वेन्स, भेंगापन जैसे विकार नहीं होने चाहिए।
आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया
शुल्क
UR/OBC पुरुष: ₹147.20 हैं जबकि महिला और SC/ST उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं हैं मतलब फ्री हैं।
चयन
- दस्तावेज़ सत्यापन (Documentation)
- शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
- विस्तृत मेडिकल परीक्षण (DME)
- लिखित परीक्षा नहीं होगी, चयन खेल उपलब्धियों और शारीरिक मानकों पर आधारित होगा।
वेतनमान (सैलरी)
Level-3
₹21,700 – ₹69,100 + अन्य भत्ते दिए जायेंगे तहत शासन के नियमानुसार अन्य सुविधाएं अगर हो तो।
FAQ - अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1. BSF Constable GD स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2025 में कितने पद हैं?
इस भर्ती में कुल 241 पद निकाले गए हैं, जिनमें पुरुषों के लिए 128 और महिलाओं के लिए 113 पद शामिल हैं।
Q2. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2025 (रात 11:59 बजे) है।
Q3. आवेदन कहाँ से करना होगा?
आवेदन केवल BSF की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट rectt.bsf.gov.in से करना होगा।
Q4. कौन-कौन से खेलों में भर्ती निकली है?
लगभग 30 खेलों में भर्ती होगी, जिनमें आर्चरी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फ़ुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, शूटिंग, तैराकी, वॉलीबॉल, रेसलिंग आदि शामिल हैं।
Q5. शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए और पिछले 2 साल में राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल उपलब्धि/पदक हासिल होना चाहिए।
Q6. आयु सीमा क्या रखी गई है?
उम्मीदवार की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। SC/ST को 5 साल और OBC को 3 साल की छूट मिलेगी।
Q7. आवेदन शुल्क कितना है?
UR/OBC पुरुष उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹147.20 है। जबकि महिला और SC/ST उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है।
Q8. चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
चयन प्रक्रिया में दस्तावेज़ सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण (PST), और विस्तृत चिकित्सा परीक्षण (DME) शामिल है। लिखित परीक्षा नहीं होगी।
Q9. शारीरिक मापदंड क्या हैं?
पुरुष
ऊँचाई 170 सेमी, छाती 80-85 सेमी तक होना चाहिए।
महिला
महिलाओ के लिए ऊँचाई 157 सेमी तक होनी चाहिए।
दृष्टि सामान्य होनी चाहिए और कलर ब्लाइंडनेस नहीं होना चाहिए।
Q10. वेतनमान कितना मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को Level-3 (₹21,700 – ₹69,100) वेतनमान और अन्य भत्ते मिलेंगे।
Q11. आधिकारिक विज्ञापन (Notification) कहाँ मिलेगा?
आधिकारिक विज्ञापन (PDF) BSF की भर्ती वेबसाइट पर उपलब्ध है।या तो आप मैंने विभागीय विज्ञापन का लिंक दे दिया है वहां से भी सीधे डाउनलोड कर सकते हैं। विभागीय विज्ञापन का लिंक निचे दिया गया हैं।
भर्ती सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण लिंक
महत्वपूर्ण | लिंक |
---|---|
विभागीय विज्ञापन | |
ऑनलाइन आवेदन | |
अधिकारिक वेबसाइट | |
व्हाट्सएप ग्रुप लिंक |
हाल ही में हो रही अन्य भर्तियां इन्हें भी देखें
बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2025 – 417 पदों पर सुनहरा मौका
रेलवे पैरामेडिकल भर्ती 2025 – 434 पदों पर आवेदन शुरू।
BSF Constable GD 2025 Recruitment: जानें योग्यता, तारीखें और आवेदन प्रक्रिया
शासकीय जे.एम.पी. महाविद्यालय तखतपुर में अतिथि क्रीड़ा अधिकारी/सहायक भर्ती 2025
जांजगीर-चांपा जेंडर विशेषज्ञ भर्ती 2025 – महिला सशक्तिकरण केंद्र में ₹25,780 वेतन पर संविदा पद
0 टिप्पणियाँ