Swami Aatmanand Teacher Bharti 2025 : जशपुर जिले में अंतर्गत स्वामी आत्मानंद स्कूल में विभिन्न शिक्षकीय और गैर शिक्षकीय पदों पर भर्ती।
शिक्षा विभाग द्वारा जिला जशपुर में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विभिन्न शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय पदों पर संविदा भर्ती निकली हैं।
आप दिनांक 11.07.2025 तक केवल ऑनलाईन माध्यम से जिले के बेवसाईट के माध्यम से आवेदन कर सकते है।ऑफिशियल वेबसाइट का लिंक मैंने आपको नीचे दे दिया है, जिस पर जाकर आप आवेदन कर सकते है। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन नहीं लिया जायेगा,इसलिए आपको अभी ही आवेदन कर लेना चाहिए ।
भर्तियों से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां इस प्रकार है:–
पदों के नाम
व्याख्याता
शिक्षक
सहायक शिक्षक
व्यायाम शिक्षक
सहायक ग्रेड 3
कंप्यूटर शिक्षक
प्रयोगशाला सहायक (जीव विज्ञान)
भ्रीत्य
चौकीदार
कुल पदों की संख्या
कुल 81 पदों पर भर्ती हो रही है।
विषय
सामाजिक अध्ययन
अंग्रेजी
विज्ञान
जीव विज्ञान
गणित
संस्कृत
हिंदी
रसायन
भौतिकी
वाणिज्य
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
प्रारंभिक तिथि
26/06/2025
अंतिम तिथि
11/07/2025
विभिन्न पदों हेतु शैक्षणिक योग्यताएं
शिक्षक :–
- अभ्यर्थी को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई किया होना जरुरी होगा। हिन्दी माध्यम के विषयों के लिए अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई की जरुरत नहीं होगी।
- शिक्षक पात्रता परीक्षा (टी.ई.टी.) पास किया हुआ होना चाहिए।
- व्यावसायिक योग्यता - अभ्यर्थी को बी.एड. पास होना जरुरी है।
- शैक्षणिक योग्यता - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आवेदित विषय में नियम के हिसाब से कम से कम 50% के साथ स्नातक पास होना चाहिए।
नोट :– विभिन्न पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन pdf डाउनलोड करें,जिसका लिंक नीचे दिया गया है।
विभिन्न पदों हेतु मासिक सैलरी
व्याख्याता
38100/–Rs.
शिक्षक
35400/–Rs.
सहायक शिक्षक
25300/–Rs.
सहायक ग्रेड 3
19300/–Rs.
प्रधान पाठक
35400/–Rs
कंप्यूटर शिक्षक
35400/–Rs.
लेखापाल
25300/–Rs.
भ्रीत्य
15600/–Rs.
चौकीदार
15600/–Rs.
भर्ती हेतु महत्वपूर्ण दिशा निर्देश
- विज्ञापित पदों की संख्या बढ़ सकती है, घट सकती है या पूरी तरह हट भी सकती है।
- आपका छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना ज़रूरी है।
- आरक्षित वर्ग वाले उम्मीदवारों को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाणपत्र की मूल प्रति अपलोड करनी होगी।
- स्नातक/स्नातकोत्तर की हर वर्ष या सेमेस्टर की परीक्षा के परिणामों की सभी मूल प्रतियाँ एक पीडीएफ फाइल में अपलोड करना अनिवार्य है।
- यह पद पूरी तरह अस्थायी (temporary) है।
- गलत जानकारी या अधूरा आवेदन होने पर किसी भी समय आप अपात्र घोषित हो सकते हैं।
- सिर्फ आवेदन कर देने से चयन का अधिकार नहीं बनता।
- उम्र की सत्यता के लिए जन्म प्रमाण पत्र या कक्षा 8वीं/10वीं की अंकसूची जिसमें जन्म तारीख हो, दिया जाना चाहिए।
प्रमुख नियम एवं शर्तें
- ऑनलाईन आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी का Email आई.डी. होना जरुरी है।
- ऑनलाईन आवेदन करने के पूर्व अभ्यर्थी को पोर्टल में अपना मोबाइल नं. से पंजीयन किया जाना बहुत जरुरी है।
- शासकीय /अर्द्धशासकीय संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों को अपने ऑनलाईन आवेदन पत्र में नियोक्ता के अनापत्ति प्रमाण-पत्र की मूल प्रति अपलोड किया जाना बहुत बहुत जरुरी हैं।
- आवेदन गलत भरे जाने पर निरस्त किये जा सकते हैं,इसलिए मैं यही कहूंगा की फॉर्म बहुत सावधानी से भरें।
- प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग ऑनलाईन आवेदन करना होगा।
- ऑनलाईन आवेदन की त्रुटि सुधार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि के बाद आपको 01 दिन का समय मिलेगा।अभ्यर्थी जिले के वेबसाईट में दिये गये लिंक पर क्लिक कर अपना आवेदन फॉर्म ऑनलाईन भर सकते हैं।
- चयन प्रक्रिया के किसी भी स्तर पर यदि नियुक्तिकर्ता के सामने ये तथ्य आता है कि अभ्यर्थी ने गलत जानकारी दी है,तो तुरंत ही उसकी नियुक्ति रद्द कर दिया जायेगा।
FAQs - अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. ये भर्ती किसके लिए है और कहाँ हो रही है?
ये जशपुर जिले के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल्स के लिए है। इसमें टीचिंग और नॉन-टीचिंग दोनों तरह के पद निकले हैं।
2. कुल कितने पद हैं और कौन-कौन से?
कुल 81 पद हैं। इसमें व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, सहायक ग्रेड-3, प्रयोगशाला सहायक, भृत्य और चौकीदार जैसे पोस्ट शामिल हैं।
3. आवेदन कब से कब तक कर सकते हैं?
फॉर्म भरने की शुरुआती तारीख 26 जून 2025 है और आखिरी तारीख 11 जुलाई 2025 रात 11:59 बजे तक है।
4. आवेदन कैसे करना होगा?
ये पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। जिले की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ही आवेदन करना होगा। ऑफलाइन या किसी और तरीके से फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
5. योग्यता क्या चाहिए?
पद के हिसाब से अलग-अलग क्वालिफिकेशन है। जैसे – शिक्षक पद के लिए अंग्रेजी मीडियम से पढ़ाई होना जरूरी है (हिंदी/संस्कृत जैसे सब्जेक्ट छोड़कर), TET पास होना चाहिए और बी.एड. अनिवार्य है। बाकी पदों की डिटेल ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई है।
6. सैलरी कितनी मिलेगी?
ये भी पोस्ट पर डिपेंड करता है। जैसे – व्याख्याता को ₹38,100, शिक्षक और कम्प्यूटर शिक्षक को ₹35,400, सहायक शिक्षक को ₹25,300, भृत्य और चौकीदार को ₹15,600 मिलेंगे।
7. क्या ये नौकरी पक्की होगी?
नहीं, ये पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट बेस जॉब है। हर साल 31 मार्च को आपके काम और परफॉर्मेंस का रिव्यू होगा और उसी हिसाब से कॉन्ट्रैक्ट बढ़ेगा।
भर्ती सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण लिंक
महत्वपूर्ण | लिंक |
---|---|
विभागीय विज्ञापन | |
विस्तृत विज्ञापन डाउनलोड लिंक | |
अधिकारिक वेबसाइट | |
व्हाट्सएप ग्रुप लिंक |
वर्तमान की कुछ और भर्तियां,इन्हें भी देखें नीचे लिंक पर क्लिक करें
जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाडा छ.ग. में छू लो आसमान आवासीय विद्यालय अंतर्गत गेस्ट टीचर के पदों पर भर्ती।
छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा भृत्य स्वीपर चौकीदार सहित विभिन्न पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी।
जिला मोहला मानपुर अं. चौकी छ.ग. में महिला संरक्षण अधिकारी के पद पर भर्ती।
सुकमा जिले में जेंडर विशेषज्ञ और समन्वय विशेषज्ञ के पदों पर निकली भर्ती।
0 टिप्पणियाँ