छत्तीसगढ़ बिहान भर्ती 2026 | Chhattisgarh Bihan Recruitment 2026
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा में अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती संविदा नियुक्ति के आधार पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी तय समय सीमा के भीतर आवेदन भेज सकते हैं।\
यह भर्ती छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन "बिहान", जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा (छ.ग.) द्वारा निकाली गई है। इस भर्ती में कुल 03 पद रखे गए हैं। विकासखंड परियोजना प्रबंधक के लिए 01 पद, क्षेत्रीय समन्वयक के लिए 01 पद और लेखापाल के लिए 01 पद रिक्त है। सभी पद संविदा नियुक्ति के आधार पर भरे जाएंगे।
Eligibility Details
विकासखंड परियोजना प्रबंधक पद के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातकोत्तर उपाधि या डिप्लोमा होना चाहिए। साथ में न्यूनतम 02 वर्ष का प्रासंगिक अनुभव जरूरी है।
क्षेत्रीय समन्वयक पद के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि होना चाहिए। साथ में कंप्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा और न्यूनतम 01 वर्ष का प्रासंगिक अनुभव होना चाहिए।
लेखापाल पद के लिए वाणिज्य विषय में स्नातक होना चाहिए। साथ में कंप्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। Tally सर्टिफिकेट को प्राथमिकता दी जाएगी। न्यूनतम 02 वर्ष का लेखा कार्य अनुभव भी जरूरी है।
Eligibility Explained in Simple Language
अगर आप विकासखंड परियोजना प्रबंधक पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास पोस्ट ग्रेजुएशन या संबंधित डिप्लोमा और 2 साल का अनुभव होना चाहिए।
अगर आप क्षेत्रीय समन्वयक पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास ग्रेजुएशन, कंप्यूटर डिप्लोमा और 1 साल का अनुभव होना चाहिए।
अगर आप लेखापाल पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास कॉमर्स से ग्रेजुएशन, कंप्यूटर डिप्लोमा और 2 साल का लेखा अनुभव होना चाहिए। Tally सर्टिफिकेट होने पर प्राथमिकता मिलेगी।
Age Limit
01 जनवरी 2026 की स्थिति में उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। शासन के नियमानुसार आयु में छूट लागू रहेगी।
Application Fee
इन पदों पर आवेदन करने के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं है।
important documents
आवेदन के साथ हाईस्कूल या हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट आयु प्रमाण के लिए देना होगा।
सभी शैक्षणिक डिग्रियां और अंकसूचियां जरूरी हैं।
छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण-पत्र देना होगा। जाति प्रमाण-पत्र यदि लागू हो तो संलग्न करना होगा।
अनुभव प्रमाण-पत्र और यदि कहीं कार्यरत हैं तो अनापत्ति प्रमाण-पत्र देना होगा।
पासपोर्ट साइज फोटो और स्वयं का पता लिखा हुआ दो लिफाफा 5 रुपये के डाक टिकट के साथ देना होगा।
how to apply
उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरें। इसके बाद आवेदन को पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजें। लिफाफे के ऊपर पद का नाम, वर्ग और "जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़" स्पष्ट लिखें। आवेदन भेजने का पता है कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा (छ.ग.), पिन कोड 493332।
Selection Process
चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता के अंकों का वेटेज दिया जाएगा। इसके साथ अनुभव के अंक जोड़े जाएंगे। लिखित परीक्षा या कौशल परीक्षा तथा साक्षात्कार के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
Important Dates
आवेदन शुरू होने की तिथि 20/04/2026 है।आवेदन की अंतिम तिथि 04/05/2026 सायं 05:00 बजे तक है।
All Important Links
| सभी लिंक | देखें |
|---|---|
| Official Notification | View |
| official website link | View |
| free notes telegram channel | View |
| All other vacancy | View |
| Whatsapp Group Link | View |
FAQs
प्रश्न: इस भर्ती में कुल कितने पद हैं?
उत्तर: इस भर्ती में कुल 03 पद हैं।
प्रश्न: आवेदन किस माध्यम से करना है?
उत्तर: आवेदन पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट से भेजना है।
प्रश्न: क्या आवेदन शुल्क रखा गया है?
उत्तर: इन पदों पर आवेदन करने के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं है।
प्रश्न: अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: आवेदन की अंतिम तिथि 04/05/2026 सायं 05:00 बजे तक है।


0 टिप्पणियाँ