CGTET 2025 Paper 1 Full Syllabus in Hindi – कक्षा 1 से 5 के लिए सम्पूर्ण पाठ्यक्रम
छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (CGTET) 2025 राज्य में प्राइमरी शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षा है। CGTET Paper 1 खास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए होता है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं।
यह पेपर कुल 150 अंकों का होता है। इसमें पाँच खंड शामिल होते हैं और हर खंड में 30 प्रश्न पूछे जाते हैं, यानी कुल 150 प्रश्न – 150 अंक।
इस लेख में हम आपके लिए CGTET 2025 Paper 1 का पूरा सिलेबस बहुत आसान, स्पष्ट और सरल भाषा में समझा रहे हैं, ताकि आप अपनी तैयारी को सही दिशा दे सकें।
1. बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र (Child Development & Pedagogy)
कुल प्रश्न: 30 | कुल अंक: 30
यह सेक्शन CGTET Paper 1 का सबसे अहम हिस्सा माना जाता है। इसमें बच्चों के विकास, सीखने की प्रक्रिया और शिक्षण पद्धति से जुड़े सवाल आते हैं। इस खंड को कुल 4 इकाइयों में बाँटा गया है:
इकाई 1: बाल विकास परिचय (7 अंक)
इस इकाई में बच्चे के जन्म से लेकर किशोरावस्था तक होने वाले विकास के बारे में पढ़ाया जाता है।
मुख्य बिंदु:
विकास क्या है और उसकी खासियतें
विकास के अलग-अलग चरण (गर्भावस्था से किशोरावस्था तक)
शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास
विकास पर असर डालने वाले कारक – प्रकृति vs पालन-पोषण, निरंतर और अनिरंतर विकास
इकाई 2: विकास के पहलू (7 अंक)
इस इकाई में बच्चे के व्यक्तिगत और सामाजिक विकास पर ध्यान दिया जाता है।
मुख्य विषय:
शारीरिक और गत्यात्मक विकास
भावनात्मक व नैतिक विकास
व्यक्तित्व कैसे बनता है
सामाजीकरण की प्रक्रिया (बच्चा समाज से कैसे सीखता है)
इकाई 3: सीखना एवं संज्ञान का विकास (9 अंक)
यह इकाई बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को समझने में मदद करती है।
महत्वपूर्ण टॉपिक:
जीन पियाजे का सिद्धांत: स्कीमा, सम्मिलन, समायोजन, संतुलनीकरण
लेव वैगोत्सकी का सिद्धांत: ZPD (निकट विकास क्षेत्र), स्कैफोल्डिंग
बच्चों की गलतियों को सीखने का प्राकृतिक और जरूरी हिस्सा मानना
इकाई 4: विशेष आवश्यकता वाले बच्चे (7 अंक)
इस इकाई में ऐसे बच्चों के बारे में अध्ययन कराया जाता है जिन्हें अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता होती है।
मुख्य बिंदु:
विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की संकल्पना
क्षति, अपंगता और अक्षमता के प्रकार
RTE Act 2009 से जुड़ी आवश्यक बातें
ऐसे बच्चों के प्रति शिक्षक की जिम्मेदारियाँ
2. भाषा-1 (हिंदी)
कुल प्रश्न: 30 | कुल अंक: 30
यह सेक्शन दो हिस्सों पर आधारित होता है—हिंदी व्याकरण और भाषा शिक्षण (Pedagogy)। इसमें हिंदी भाषा के नियम, शब्दों का ज्ञान, पढ़ने-समझने की क्षमता और बच्चों को भाषा कैसे सिखाई जाए, उससे जुड़े सवाल आते हैं।
मुख्य व्याकरण विषय (Grammar Topics)
इसमें हिंदी भाषा की बुनियादी व्याकरण पढ़ाई जाती है, जैसे:
वर्ण विचार – हिंदी वर्णमाला और ध्वनियाँ
शब्द विचार – तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी शब्द
पर्यायवाची और विलोम शब्द
उपसर्ग और प्रत्यय
समास (दो शब्दों के मेल से बने शब्द)
पद एवं पद-भेद – संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया आदि
वाक्य परिचय – सरल, संयुक्त, मिश्र वाक्य
मुहावरे और लोकोक्तियाँ
अपठित गद्यांश – पढ़कर समझने की क्षमता का परीक्षण
भाषा शिक्षण (Language Pedagogy)
इस भाग में बच्चों को भाषा कैसे सिखाई जाए, उसकी समझ विकसित की जाती है।
मुख्य बिंदु:
बच्चों में भाषा सीखने की प्राकृतिक प्रक्रिया
भाषा अधिग्रहण (acquisition) और भाषा अधिगम (learning)
पढ़ते समय अर्थ समझने की प्रक्रिया
चार भाषा कौशल – सुनना, बोलना, पढ़ना और लिखना
भाषा का मूल्यांकन और आकलन कैसे किया जाए
3. भाषा-2 (अंग्रेजी)
कुल प्रश्न: 30 | अंक: 30
यह सेक्शन दो भागों में बंटा हुआ है:
A) Comprehension (15 प्रश्न)
दो unseen passages
Comprehension – 7 अंक
Grammar – 4 अंक
Vocabulary – 4 अंक
B) Pedagogy of Language Development (15 प्रश्न)
Language acquisition & learning
Principles of language teaching
Listening, Speaking, Reading, Writing skills
Multilingual classrooms में चुनौतियाँ
Remedial teaching
4. गणित (Mathematics)
कुल प्रश्न: 30 | कुल अंक: 30
CGTET Paper 1 का गणित खंड तीन अलग-अलग हिस्सों में बाँटा गया है। इसमें गणित की प्रकृति, गणित कैसे सिखाएँ, और मूलभूत संख्यात्मक व बीजगणितीय अध्याय शामिल हैं।
इकाई 1: गणित की प्रकृति (7 अंक)
इस इकाई में गणित का आधार और उसकी सोच को समझाया जाता है।
मुख्य बिंदु:
गणितीय विचार कैसे विकसित होते हैं
गणित का स्वरूप और महत्व
अमूर्तीकरण (abstract thinking),
विशिष्टीकरण (विशेष उदाहरणों पर ध्यान),
व्यापकीकरण (सामान्य नियम बनाना)
इकाई 2: गणित सीखना–सिखाना और आकलन (7 अंक)
इस भाग में बच्चों को गणित कैसे पढ़ाया जाए, इसकी समझ दी जाती है।
मुख्य विषय:
गणित सीखने के विभिन्न मॉडल
प्रोग्रामिंग आधारित सीखना
समझ (understanding) का निर्माण कैसे हो
कक्षा में रचनावादी तरीका (constructivism)
दो तरह का ज्ञान:
अवधारणात्मक ज्ञान (conceptual)
प्रक्रियात्मक ज्ञान (procedural)
इकाई 3: संख्यात्मक एवं बीजगणितीय अवधारणाएँ (16 अंक)
यह सबसे बड़ा हिस्सा है, जिसमें गणित के बेसिक और महत्वपूर्ण अध्याय शामिल होते हैं।
मुख्य टॉपिक:
दशमलव प्रणाली
पूर्णांक, सम-विषम संख्या, अभाज्य संख्या
साधारण एवं दशमलव भिन्न
BODMAS नियम
वर्गमूल निकालना
HCF और LCM
प्रतिशत और औसत
लाभ और हानि
अनुपात और समानुपात
चाल – समय – दूरी
ऐकिक नियम
क्षेत्रफल और परिमाप
घन तथा घनाभ का आयतन
5. पर्यावरण अध्ययन (Environmental Studies)
कुल प्रश्न: 30 | अंक: 30
EVS खंड को 8 इकाइयों में बाँटा गया है:
इकाई 1 और 2: पर्यावरण की समझ (7 अंक)
पर्यावरण के घटक: प्राकृतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक
5–14 वर्ष के बच्चों की पर्यावरणीय समझ
इकाई 3 और 4: शिक्षण शास्त्र (7 अंक)
EVS क्यों पढ़ाएँ
शिक्षाक्रम के सरोकार
विज्ञान व सामाजिक अध्ययन शिक्षण
नक्शे पढ़ना
इकाई 5: कक्षा-कक्ष गतिविधियाँ (4 अंक)
गतिविधियों का आयोजन
छोटे प्रयोग
प्रोजेक्ट, सर्वे, क्षेत्र भ्रमण
इकाई 6: परिवार (4 अंक)
सामाजिक बुराइयाँ: बाल विवाह, दहेज, बालश्रम, नशाखोरीएकल व संयुक्त परिवार
इकाई 7: अपने शरीर की देखभाल (4 अंक)
बाह्य अंग
साफ-सफाई
संतुलित भोजन
सामान्य रोग: डेंगू, मलेरिया
टीकाकरण
इकाई 8: पारिस्थितिकी तंत्र (4 अंक)
संरचना
जैविक व अजैविक घटक
खाद्य श्रृंखला और खाद्य जाल
CGTET 2025 तैयारी टिप्स (Preparation Tips)
सभी विषयों को बराबर समय दें
हर खंड से समान संख्या में प्रश्न आते हैं, इसलिए किसी भी विषय को हल्का न समझें।
Pedagogy को अच्छी तरह समझें
शिक्षा शास्त्र ही इस परीक्षा की नींव है। इसे जितना गहराई से पढ़ेंगे, आपकी तैयारी उतनी मजबूत होगी।
पिछले साल के प्रश्न (PYQ) जरूर हल करें
इससे पेपर का पैटर्न समझ में आता है और महत्वपूर्ण टॉपिक भी पता चल जाते हैं।
नियमित रूप से रिवीजन करें
जो भी पढ़ें, बार-बार दोहराएँ ताकि परीक्षा में सब याद रहे।
समय प्रबंधन का अभ्यास करें
मैक टेस्ट देकर समय के अंदर प्रश्न हल करने की प्रैक्टिस करें।
CGTET 2025 Paper 1 – FAQs
Q1. CGTET Paper 1 किन कक्षाओं के लिए होता है?
यह परीक्षा कक्षा 1 से 5 (प्राइमरी स्तर) के शिक्षक बनने के लिए होती है।
Q2. Paper 1 में कुल कितने प्रश्न होते हैं?
कुल 150 प्रश्न, हर खंड से 30 प्रश्न।
Q3. क्या CGTET में निगेटिव मार्किंग होती है?
आम तौर पर नहीं, पर आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें।
Q4. किस सेक्शन को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है?
बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र परीक्षा का सबसे scoring और महत्वपूर्ण सेक्शन माना जाता है।
Q5. CGTET 2025 की तैयारी कैसे शुरू करें?
पहले सिलेबस को समझें, फिर प्रत्येक विषय को टॉपिक-वाइज पढ़ें और PYQ हल करें।
फुल सिलेबस fdf - यहाँ से देखें

0 टिप्पणियाँ