महिला संरक्षण अधिकारी भर्ती 2025 | Woman Protection Officer Vacancy 2025 WCD Chhattisgarh

महिला संरक्षण अधिकारी भर्ती 2025 | Woman Protection Officer Vacancy 2025 WCD Chhattisgarh

Woman Protection Officer Vacancy 2025 WCD के अंतर्गत सारंगगढ़ बिलाईगढ़ जिले में भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है, इस भर्ती के द्वारा घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं के संरक्षण और मदद के लिए महिला संरक्षण अधिकारी के पद पर वैकेंसी निकाली गई है।और ये पद केवल महिलाओं के लिए ही है, यानी सिर्फ महिला उम्मीदवार ही इसके लिए आवेदन कर सकती हैं।

Woman Protection Officer Vacancy 2025 : सारंगढ़-बिलाईगढ़ में महिला संरक्षण अधिकारी की भर्ती 2025

आवेदन भेजने का तरीका इस भर्ती में ऑफलाइन रखा गया है, आपको अपना फॉर्म रजिस्टर्ड डाक, स्पीड पोस्ट या कोरियर के जरिए दिनांक 07 अप्रैल 2025 तक भेजना होगा। यह आवेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (पता: पटेल विला, ICICI बैंक के सामने, रायगढ़ रोड, सारंगढ़) के ऑफिस में पहुँचना चाहिए। आवेदन करने से पहले ये ज़रूरी है कि आप सभी जरूरी योग्यताओं को ध्यान से पढ़ लें और अगर आप इन शर्तों पर खरी उतरती हैं, तभी अप्लाई करें। अंतिम तारीख के आसपास की भागदौड़ से बचने के लिए सलाह यही है कि समय रहते फॉर्म भेज दें।

महिला संरक्षण अधिकारी के पद पर आवेदन की शुरुआत 18 मार्च 2025 से हो चुकी है। नीचे आपको इस भर्ती से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी दी जा रही है।

संस्था या विभाग का नाम :- 

यह भर्ती महिला एवं बाल विकास विभाग, सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छ.ग.)  द्वारा निकाली गयी है। 

पदों के नाम (Name Of Post)

महिला बाल विकास के अंतर्गत महिला संरक्षण अधिकारी के पद पर भर्ती किया जा रहा है। 

पदों का विवरण (Post Detail)

महिला संरक्षण अधिकारी के केवल  01 पद पर भर्ती की जा रही है। 

कुल पदों की संख्या(Total Post)

इसमें कुल 01 पद हैं। 

पदों से सम्बंधित आवश्यक शैक्षणिक योग्यता 

महिला संरक्षण अधिकारी के पद हेतु आवश्यक शैक्षणिक योग्यता निम्न है - 

  • इस पद के लिए Law में स्नातक/एम् एस डब्ल्यू  होना चाहिए। 
  • कंप्यूटर पर web आधारित अन्य सॉफ्टवेयर में कार्य करने में सक्षम होना चाहिए। 
  • law में स्नातक वाले अभ्यर्थी को कम से कम 5 साल तक बार में पंजीकृत होकर नियमित प्रैक्टिस का अनुभव होना चाहिए। 
  • आपको अंग्रेजी के साथ साथ स्थानीय भाषा का भी ज्ञान होना आवश्यक हैं। भाषा के सम्बन्ध में कौशल परीक्षा भी लें सकते हैं। 

नोट - आवेदन करने से पहले एक बार विभागीय विज्ञापन को जरूर पढ़ लेना।

वेतनमान ( Salary)

महिला संरक्षण अधिकारी के पद पर सैलरी 51780 /रूपए प्रतिमाह हैं। 

पदों के प्रकार

यह भर्ती संविदा आधार पर हो रही है।

भर्तियों सम्बंधित महत्वपूर्ण  तिथियां

आवेदन प्रारम्भ तिथि :- 

18/03/2025 

आवेदन अंतिम तिथि :-

07/04/2025 

पदों हेतु आवेदन मोड(apply mode)

इस पद के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन (Offline) हैं। आप रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट आदि के जरिये सभी जरुरी दस्तावेज़ों की फोटोकॉपी के साथ दिए हुए पते पर अपना अपना आवेदन भेज सकते है। 

पदों हेतु आवेदन करने का शुल्क

महिला संरक्षण अधिकारी के पद के लिए आवेदन करने हेतु कोई भी शुल्क नहीं है,आवेदन बिलकुल फ्री में कर सकते हैं। 

पदों हेतु आयु सीमा

न्यूनतम आयु (Minimum Age):-

21 वर्ष 

अधिकतम आयु(Maximum Age) :- 

35 वर्ष 

पदों हेतु आयु सीमा में छूट

छ.ग. शासन के नियम के हिसाब से उम्र में  कुछ छूट दिया जायेगा जिसमें सारी छूट मिलाकर भी आपकी उम्र 45 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। और हां, इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना जरूरी है,तभी वो इन पदों के लिए योग्य माने जाएंगे।

पदों हेतु सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज़

  • छत्तीसगढ़ का मूल निवासी प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
  • आपके पास इस पद पर आवेदन करने के लिए स्थायी निवास प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।
  • उम्र से जुड़ा कोई एक दस्तावेज जैसे जन्म प्रमाण पत्र या फिर हाई स्कूल/हायर सेकंडरी की मार्कशीट जिसमें जन्म तारीख हो,वो लगाना जरूरी है।
  • जो भी शैक्षणिक योग्यताएं मांगी गई हैं, उनके प्रमाण पत्र भी साथ में देने होंगे।
  • इसके अलावा जो भी ज़रूरी योग्यता बताई गई है, उससे जुड़ा सर्टिफिकेट जरूर लगाएं।
  • अगर कोई उम्मीदवार पहले से केंद्र या राज्य सरकार की किसी नौकरी में है तो उसे अपने विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लाना होगा।

पदों हेतु चयन प्रक्रिया

  • ये जो पद हैं, वो जिले के अंदर संविदा पर रखे जाएंगे, इसलिए आपको अपना आवेदन उसी जिले में जमा करना है।
  • इन पदों के लिए सिलेक्शन जिला स्तर की चयन समिति करेगी और भर्ती से जुड़ी सारी प्रक्रिया वही संभालेगी।
  • सिलेक्शन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा, जिसमें कुल 100 नंबर में से तय अंकों के हिसाब से मेरिट तैयार की जाएगी।
  • अगर मेरिट लिस्ट में दो या ज्यादा उम्मीदवारों के नंबर बराबर आ जाएं, तो उनकी उम्र देखी जाएगी। 
  • सिलेक्ट होने के बाद उम्मीदवार को पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट देना जरूरी होगा।
  • जिले के सरकारी अस्पताल में बने मेडिकल बोर्ड से फिटनेस सर्टिफिकेट भी देना पड़ेगा — तभी आपकी जॉइनिंग मानी जाएगी।

पदों हेतु आवेदन कैसे करें ?

आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है, इसलिए आपको सबसे पहले आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकालना होगा और उसमें जो भी जानकारी मांगी गई है, वो ठीक से भरनी होगी। इसके बाद सारे ज़रूरी दस्तावेज़ जैसे कि शैक्षणिक सर्टिफिकेट, योग्यता से जुड़े प्रमाण पत्र और बाकी मांगे गए दस्तावेज़ की फोटोकॉपी एक लिफाफे में रखकर, उसे कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पते पर भेजना होगा। ध्यान रहे, आवेदन सिर्फ रजिस्टर्ड डाक, स्पीड पोस्ट या कोरियर के ज़रिए ही भेजना है, किसी और तरीके से भेजा गया आवेदन स्वीकार नहीं नहीं करेंगे।

भर्तीयों से सम्बंधित नियम और शर्तें

  • इस भर्ती के लिए नियुक्ति अधिकारी ज़िला कलेक्टर होगा। 
  • इन पद पर चयनित अभ्यर्थी को राज्य के वित्त विभाग द्वारा तय किया गया एकमुश्त वेतन मिलेगा।
  • इस पद के लिए वेतन के अलावा कोई और भत्ता नहीं मिलेगा। 
  • इस पद के लिए वेतन को वित्त विभाग द्वारा जो तय करेंगे वही मिलेगा। 
  • ये पद संविदा है, इसलिए बिना बताये कभी भी सेवा को समाप्त किया जा सकता है।
  • अगर नौकरी छोड़ना चाहते हो तो आपको एक महीने पहले जानकारी देकर या एक महीने का वेतन देकर ही छोड़ सकते हैं।
  • आवेदन करने वाले की उम्र कम से कम 21 साल और ज़्यादा से ज़्यादा 35 साल हो सकती है ,इसलिए आवेदन करते समय उम्र का ध्यान रखें। 
  • अगर किसी ने ऐसे व्यक्ति से शादी की है जिसकी पहली पत्नी/पति अभी जीवित है, तो वह आवेदन के लिए पात्र नहीं होगा।
  • आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को खुद चेक कर लेना चाहिए कि वह सभी योग्यताओं और शर्तों को पूरा करता है या नहीं इसके बाद ही आवेदन करना सही रहेगा।
  • महिला संरक्षण अधिकारी भर्ती 2025 - अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

    प्रश्न 1. कुल कितने पद हैं इस भर्ती में?
    इस भर्ती में महिला संरक्षण अधिकारी का केवल 1 पद है।

    प्रश्न 2. आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?
    इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 07.04.2025 है।

    प्रश्न 3. आवेदन कैसे करना है?
    आवेदन डाक/स्पीड पोस्ट/कोरियर के माध्यम से करना है। ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते है।

    प्रश्न 4. आवेदन कहाँ भेजना है?
    जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पते पर भेजना है।

    प्रश्न 5. आवेदन शुल्क क्या है?
    आवेदन शुल्क ₹50/- स्टाम्प पेपर पर नोटरी द्वारा अभिप्रमाणित शपथ-पत्र के रूप में देना है।

    विभिन्न पदों हेतु सभी महत्वपूर्ण लिंक

    विभागीय विज्ञापन पीडीएफ डाउनलोड यहाँ क्लिक करें 

    विभागीय वेबसाइट का लिंक यहां क्लिक करेें

    आवेदन का प्रारूप डाउनलोड क्लिक करें

    वर्तमान की कुछ और भर्तियां,इन्हें भी देखें नीचे लिंक पर क्लिक करें-

    कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी,महिला एवं बाल विकास विभाग में भर्ती।

     जांजगीर चाम्पा जिला पंचायत अंतर्गत लेखा सह एम् आई एस सहायक के पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी। 

    छ.ग. व्यापम द्वारा सहायक विकास विस्तार अधिकारी के 200 पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी।

    अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आ रही हो और भविष्य में भी इसी तरह की जॉब से सम्बंधित अपडेट पाना चाहते हैं ,तो कृपया हमारा व्हाट्सप्प या टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करके रखें ताकि नयी नयी जॉब्स की अपडेट मिलती रहे। 

                   
    Whatsapp Group
         
    Telegram channel



    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ