Ticker

6/recent/ticker-posts

जशपुर बिहान भर्ती 2026 | Jashpur Bihan Recruitment 2026 for Area Coordinator and Accountant cum MIS Assistant

जशपुर बिहान भर्ती 2026 | Jashpur Bihan Recruitment 2026 for Area Coordinator and Accountant cum MIS Assistant

 जिला पंचायत जशपुर के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” के तहत दो अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती संविदा आधार पर की जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन भेज सकते हैं। आवेदन केवल पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

जशपुर बिहान भर्ती 2026 | Jashpur Bihan Recruitment 2026 for Area Coordinator and Accountant cum MIS Assistant


Post Details

विभाग:-

 जिला पंचायत जशपुर, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”


पद का नाम:-

क्षेत्रीय समन्वयक (Area Coordinator)

लेखा सह एम.आई.एस. सहायक (Accountant cum MIS Assistant)


कुल पद:-

 02

क्षेत्रीय समन्वयक – 01 पद

लेखा सह एम.आई.एस. सहायक – 01 पद

आवेदन प्रकार:-

पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन कर सकते है। 


Eligibility Details

क्षेत्रीय समन्वयक: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण + 1 वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा या सर्टिफिकेट + ग्रामीण विकास या आजीविका परियोजनाओं में कम से कम 01 वर्ष का अनुभव।

लेखा सह एम.आई.एस. सहायक: वाणिज्य (Commerce) में स्नातक उत्तीर्ण + कंप्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा (टैली सर्टिफिकेट वालों को प्राथमिकता) + कम से कम 02 वर्ष का लेखा संबंधी अनुभव।


Eligibility Explained in Simple Language

क्षेत्रीय समन्वयक पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना जरूरी है। इसके साथ ही एक साल का कंप्यूटर डिप्लोमा या सर्टिफिकेट होना चाहिए और ग्रामीण विकास या आजीविका से जुड़े किसी प्रोजेक्ट में कम से कम एक साल का अनुभव होना चाहिए।

लेखा सह एम.आई.एस. सहायक पद के लिए उम्मीदवार का कॉमर्स विषय में स्नातक पास होना जरूरी है। साथ ही कंप्यूटर का एक साल का डिप्लोमा होना चाहिए। जिन उम्मीदवारों के पास टैली का सर्टिफिकेट है उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा लेखा से संबंधित काम में कम से कम दो साल का अनुभव होना चाहिए।


Age Limit

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। छत्तीसगढ़ के निवासियों को आयु में छूट दी जाएगी, लेकिन अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।


Application Fee

इन पदों के लिए आवेदन करना बिलकुल फ्री है। 


important documents

10वीं की अंकसूची (जन्म तिथि के लिए)

स्नातक या निर्धारित शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची और डिग्री

कंप्यूटर डिप्लोमा या सर्टिफिकेट

छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण पत्र

स्थायी जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

अनुभव प्रमाण पत्र, नियुक्ति आदेश और 6 माह का बैंक स्टेटमेंट या पासबुक (सैलरी प्रमाण के लिए)

पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड या वोटर आईडी

अनापत्ति प्रमाण पत्र (यदि कार्यरत हों)


how to apply

उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन पत्र के साथ पासपोर्ट साइज फोटो और सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां संलग्न करनी होंगी। इसके बाद आवेदन को बंद लिफाफे में रखकर, लिफाफे के ऊपर जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं उसका नाम लिखना होगा। आवेदन को पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से इस पते पर भेजना होगा।

कार्यालय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी

जिला पंचायत जशपुर

जिला जशपुर (छत्तीसगढ़)

पिन – 496331


Selection Process

चयन प्रक्रिया मेरिट के आधार पर की जाएगी। इसमें शैक्षणिक योग्यता यानी 10वीं, 12वीं और स्नातक के प्रतिशत के आधार पर 75 अंक दिए जाएंगे। अनुभव के लिए अधिकतम 15 अंक निर्धारित हैं। इसके अलावा लिखित या कौशल परीक्षा के लिए 10 अंक रखे गए हैं। इन सभी अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।


Important Dates

आवेदन शुरू होने की तिथि: 20 मार्च 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 06 अप्रैल 2026 (शाम 5:00 बजे तक)


All Important Links

सभी लिंकदेखें
Official Notification         View           
 Application form        View
Official Website Link         View
All other vacancy         View
Whatsapp Group Link         View
Telegram Channel Link         View

FAQs - Jashpur Bihan Recruitment 2026 for Area Coordinator and Accountant cum MIS Assistant

1. क्या इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है?

नहीं, आवेदन केवल पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा।

2.कुल कितने पदों पर भर्ती निकली है?

इस भर्ती में कुल 02 पद हैं और दोनों पदों के लिए एक-एक पद स्वीकृत है।

3.आवेदन भेजने की अंतिम तिथि क्या है?

आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 06 अप्रैल 2026 शाम 5:00 बजे तक है।

4. आवेदन शुल्क कितना है?

इन पदों में आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ