Ticker

6/recent/ticker-posts
WhatsApp WhatsApp Channel Telegram Telegram Channel

गौरव शिक्षा प्रदाता भर्ती गरियाबंद 2025 – आवेदन, योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

 गौरव शिक्षा प्रदाता भर्ती गरियाबंद 2025 – आवेदन, योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया


कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, गरियाबंद ने 01 दिसंबर 2025 को एक नोटिस निकाला है। इसका उद्देश्य यह है कि पूर्व माध्यमिक शालाओं में फिलहाल जो शिक्षक की कमी चल रही है, उसे थोड़े समय के लिए संभाला जा सके। इसलिए “गौरव शिक्षा प्रदाता” के रूप में 2 महीने के लिए मानदेय आधार पर काम लिया जाएगा। यह व्यवस्था स्थायी नौकरी नहीं है, बल्कि सिर्फ छात्रों की पढ़ाई में रुकावट न आए, इसके लिए अस्थायी तौर पर की जा रही है।

गौरव शिक्षा प्रदाता भर्ती गरियाबंद 2025 – आवेदन, योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

पद का विवरण

इस भर्ती में पद का नाम गौरव शिक्षा प्रदाता है और ये पद पूर्व माध्यमिक शालाओं के लिए रखे गए हैं। कुल कितने पद उपलब्ध हैं, इसकी जानकारी विज्ञप्ति के साथ लगी सूची में दी गई है। चयन होने पर अभ्यर्थियों को 8000 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा। काम का समय सिर्फ दो महीने का है, जनवरी 2026 से फरवरी 2026 तक। आवेदन डाक के माध्यम से भेजे जा सकते हैं या फिर सीधे जाकर भी जमा किए जा सकते हैं।


योग्यता

शिक्षक हेतु स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। 


योग्यता का आसान विवरण

इस पद के लिए स्नातक होना जरूरी है। यानी जिसने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री पास की हो, वही आवेदन कर सकता है।


आयु सीमा

आवेदक की आयु 01 जनवरी 2025 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए।


शुल्क

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कोई भी शुल्क नहीं है अतः फ्री में आवेदन कर सकते है। 

चयन प्रक्रिया

चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
चयन के लिए कुल 75 अंक तय किए गए हैं और ये अंक अलग-अलग आधार पर दिए जाएंगे। सबसे पहले उम्मीदवार के स्नातक में मिले प्रतिशत को देखा जाएगा, जिसका आधा हिस्सा यानी 50 प्रतिशत तक अंक मिल सकते हैं। इसके बाद अगर उम्मीदवार के पास बी.एड. है, तो उसे 10 अतिरिक्त अंक मिलेंगे।
निवास को भी महत्वपूर्ण माना गया है, लेकिन इसके लिए सिर्फ एक ही श्रेणी मानी जाएगी। अगर कोई उम्मीदवार उसी ग्राम पंचायत का मूल निवासी है, तो उसे 20 अंक मिलेंगे। अगर वह संबंधित विकासखंड का निवासी है, तो 10 अंक मिलेंगे। और अगर वह गरियाबंद जिले का निवासी है, तो 5 अंक दिए जाएंगे।
इसके अलावा अनुभव का भी मूल्यांकन होगा, लेकिन अनुभव के अंक तभी मिलेंगे जब उम्मीदवार ने पिछले वर्ष उसी स्कूल में काम किया हो। इस स्थिति में उसे 5 अंक दिए जाएंगे।


महत्वपूर्ण तिथियाँ

विज्ञप्ति जारी होने की तिथि 01 दिसंबर 2025
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2025


FAQs - गौरव शिक्षा प्रदाता भर्ती गरियाबंद 2025

Q.1 यह भर्ती कितने समय के लिए है?
यह व्यवस्था 2 माह के लिए है, जनवरी 2026 से फरवरी 2026 तक।

Q.2 इस पद पर कितना मानदेय मिलेगा?
मानदेय 8000 रुपये प्रति माह दिया जाएगा।

Q.3 आवेदन कैसे जमा किया जा सकता है?
आवेदन डाक से या सीधे/व्यक्तिगत रूप से जमा कर सकते हैं।

Q.4 कुल पद कितने हैं?
कुल पदों की संख्या 59 है।

भर्ती से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण लिंक

सभी लिंक देखें
Official Notification 1         View           
Official Notification 2         View
Official Website Link          View
All Vacancy          View
Whatsapp Group Link          View
Telegram Channel Link          View




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ