Ticker

6/recent/ticker-posts

दुर्ग कार्यालय कलेक्टर भर्ती 2025 | Durg Collector Office Vacancy

 दुर्ग कार्यालय कलेक्टर भर्ती 2025 | Durg Collector Office Vacancy

यह भर्ती कार्यालय कलेक्टर, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला दुर्ग द्वारा मिशन वात्सल्य योजनांतर्गत निकाली गई है। यहां कुल 14 पदों पर भर्ती होनी है। अगर आप योग्य हैं और तय शर्तें पूरी करते हैं, तो स्पीड पोस्ट के जरिए आवेदन भेज सकते हैं। नीचे हर पद और उसकी योग्यता को बिल्कुल सरल भाषा में समझाया गया है।

दुर्ग कार्यालय कलेक्टर भर्ती 2025 | Durg Collector Office Vacancy

पदों का विवरण

स्टोर कीपर सह लेखापाल – 1
हाउस फादर / हाउस मदर – 1
पीटी इंस्ट्रक्टर सह योग प्रशिक्षक – 3
एजुकेटर – 1
कला एवं काफ्ट सह संगीत शिक्षक – 2
रसोईया – 3
सहायक सह रात्रि चौकीदार – 3


योग्यता और अनुभव

स्टोर कीपर सह लेखापाल

इस पद के लिए आपके पास वाणिज्य या अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन होना चाहिए। अगर आपने CA या ICWA इंटर किया है, तो वह भी मान्य माना जाएगा। कंप्यूटर पर MS Office, Tally और बाकी वेब-बेस्ड सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करना आना चाहिए। साथ ही किसी सरकारी या प्राइवेट संस्थान में कम से कम 3 साल का अकाउंट का अनुभव जरूरी है। इंग्लिश और हिंदी की समझ हो तो इसे अच्छा माना जाएगा माना गया है।

हाउस फादर / हाउस मदर

इसके लिए आपके पास समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, समाज विज्ञान या कानून जैसे किसी सामाजिक विषय में स्नातक होना जरूरी है। साथ ही कंप्यूटर पर MS Office और वेब-बेस्ड सॉफ्टवेयर चलाना भी आना चाहिए। बच्चों की देखभाल, संरक्षण या पुनर्वास से जुड़ी किसी संस्था में कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए। इंग्लिश और हिंदी की जानकारी हो तो उसे अच्छा माना गया है।

पीटी इंस्ट्रक्टर सह योग प्रशिक्षक

इस पद के लिए 12वीं पास होना जरूरी है, साथ ही योग में डिग्री, डिप्लोमा या BPED होना चाहिए। MS Office और कंप्यूटर या वेब-बेस्ड सॉफ्टवेयर का बेसिक इस्तेमाल आना चाहिए। किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त संस्था में कम से कम 1 साल का योग या पीटी ट्रेनर का अनुभव भी जरूरी है। इंग्लिश और हिंदी की जानकारी हो तो यह अतिरिक्त फायदा माना जाएगा।

एजुकेटर

इसके लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक और B.Ed दोनों जरूरी हैं। कंप्यूटर पर MS Office और वेब आधारित सॉफ्टवेयर चलाना आना चाहिए। किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान में 1 साल का अनुभव जरूरी है। इंग्लिश और हिंदी जानना वांछनीय है।

कला एवं काफ्ट सह संगीत शिक्षक

इस पद के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। कंप्यूटर और वेब-बेस्ड सॉफ्टवेयर का बेसिक इस्तेमाल आना चाहिए। कला, काफ्ट या संगीत शिक्षक के रूप में कम से कम 1 साल का अनुभव होना चाहिए। इंग्लिश और हिंदी की जानकारी हो तो यह अतिरिक्त फायदा मानी जाएगी।

रसोईया

इसके लिए 8वीं पास होना जरूरी है। किसी सरकारी, अर्द्धशासकीय या प्रतिष्ठित निजी संस्था में कम से कम 3 साल का कुक का अनुभव होना चाहिए।

सहायक सह रात्रि चौकीदार

इस पद के लिए 5वीं पास होना जरूरी है। चौकीदार या चतुर्थ श्रेणी कार्य का कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए।


आयु सीमा

1 जनवरी 2025 को अभ्यर्थी की आयु 21 वर्ष से कम नहीं और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।


आवेदन शुल्क

कोई शुल्क नहीं है। आवेदन पूरी तरह नि:शुल्क है।


आवेदन कैसे करें

आवेदन केवल स्पीड पोस्ट से भेजे जाएंगे। सीधे कार्यालय में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
पता: कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, पांच बिल्डिंग परिसर, दुर्ग।


चयन प्रक्रिया

पहले शैक्षणिक योग्यता के आधार पर 70 प्रतिशत और अनुभव के आधार पर अधिकतम 10 अंक जोड़े जाएंगे। इसी आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी। मेरिट सूची में शामिल उम्मीदवारों को 1:10 अनुपात में बुलाया जाएगा। इसके बाद इंटरव्यू या कौशल परीक्षा होगी, जिसके 20 अंक होंगे। सभी अंकों को जोड़कर अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।


महत्वपूर्ण तिथियाँ

आवेदन शुरू: 27 नवंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 15 दिसंबर 2025


FAQs - दुर्ग कार्यालय कलेक्टर भर्ती 2025

प्रश्न: क्या आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है?
उत्तर: नहीं, आवेदन केवल स्पीड पोस्ट से ही भेजना है।

प्रश्न: क्या आवेदन शुल्क देना होगा?
उत्तर: नहीं, आवेदन पूरी तरह फ्री है।

प्रश्न: क्या अनुभव जरूरी है?
उत्तर: हां, हर पद के लिए निर्धारित अनुभव जरुरी है।

प्रश्न: क्या कार्यालय में जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं?
उत्तर: नहीं, सीधे कार्यालय में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन सिर्फ स्पीड पोस्ट से ही भेजें।

भर्ती से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण लिंक

विभागीय विज्ञापन डाउनलोड लिंक

 यहाँ देखें....

विभागीय notification  

यहाँ देखें….

Official website   

view

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े

यहाँ देखें….


📥 डाउनलोड 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ